spot_img

…और जब पिस्टल दिखा बैंक लूटने के लिए घुसे अपराधियों का हुआ 2 लेडी सुपरकॉप से सामना…धरी रह गई बैंक लूटने की तमन्ना

spot_img
- Advertisement -

वैशाली में दो महिला कॉन्सटेबल ने गुरुवार को ऐसी दिलेरी दिखाई जिससे एक बैंक लुटने से बच गया। अब बिहार पुलिस की इन दोनों जांबाज महिला पुलिसकर्मियों की हर तरफ खूब तारीफ हो रही है।

- Advertisement -

वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर में सदर थाना क्षेत्र स्थित उत्तर बिहार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक सेन्दुआरी शाखा को लूटने तीन अपराधी पिस्टल लेकर घुसे तो राइफलधारी दो महिला पुलिसकर्मियों को देख डरे नहीं। उन्हें लगा होगा कि महिलाएं हैं। रायफल संभालेंगी कि खुद को? लूट के पहले इनपर काबू पाने के लिए पिस्टल तान दी। लेकिन, जूही और शांति कुमारी ने अपनी रायफल नहीं तानी बल्कि भिड़ गईं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,हाजीपुर में सदर थाना क्षेत्र स्थित उत्तर बिहार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक सेन्दुआरी शाखा को लूटने तीन अपराधी पिस्टल लेकर घुसे तो राइफलधारी दो महिला पुलिसकर्मियों को देख डरे नहीं। उन्हें लगा होगा कि महिलाएं हैं। राइफल संभालेंगी कि खुद को? लूट के पहले इनपर काबू पाने के लिए पिस्टल तान दी। लेकिन, जूही और शांति कुमारी ने अपनी राइफल नहीं तानी बल्कि भिड़ गईं।

- Advertisement -

 

ऐसी भिड़ीं कि तीनों को बाहर बाइक लिए खड़े उनके दो साथियों ने जल्दी भागने कहा। किसी तरह इनसे दो अपराधी छूट गया, लेकिन तीसरे को पकड़ी रहीं। फिर दोनों लुटेरों ने मिलकर तीसरे को छुड़ाया और भाग खड़े हुए। बैंक में रखे 10 लाख रुपए और बैंक के छह अफसरों-कर्मियों को बचाने पर आज यह सुर्खियों में हैं।

ऐसी भिड़ीं कि तीनों को बाहर बाइक लिए खड़े उनके दो साथियों ने जल्दी भागने कहा। किसी तरह इनसे दो अपराधी छूट गया, लेकिन तीसरे को पकड़ी रहीं। फिर दोनों लुटेरों ने मिलकर तीसरे को छुड़ाया और भाग खड़े हुए। बैंक में रखे 10 लाख रुपए और बैंक के छह अफसरों-कर्मियों को बचाने पर आज यह सुर्खियों में हैं। बुधवार को हुई इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया तो लोग बार-बार इनकी हिम्मत का वीडियो देख रहे हैं। वैशाली एसपी ने इन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

जब यह घटना हुई, उस समय तो बैंक शाखा में 10 लाख रुपये ही थे। कुछ देर में भारी राशि आने वाली थी। इसी समय अपराधियों ने दोनों महिला सिपाहियों पर काबू पाकर बैंक को लूटने की पूरी तैयारी रखी थी। ग्रामीण बैंक शाखाओं में अमूमन सुरक्षा के इंतजाम कम होते हैं, संभवत: इसी नजरिए को देखते हुए 20-22 साल के लग रहे इन अपराधियों ने सोचा होगा कि दो महिला सिपाहियों को कब्जे में कर लिया तो लूट की घटना को आसानी से अंजाम दिया जा सकेगा।

 

इसके लिए उन्हें इन दोनों से रायफल छीनने की देर थी, लेकिन उनके मंसूबे फेल हो गए। अपराधी जब गुत्थमगुत्थी कर रहे थे तो जूही ने मौका पाकर रायफल को लोड भी कर लिया। वह गोली चलाने वाली ही थी कि अपराधियों ने धक्का देते हुए निकल भागने में भलाई समझी। बाहर बाइक स्टार्ट किए दो अपराधियों के साथ तीनों भाग निकले।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Jail News: भागलपुर में ‘बॉडी वारंट’ का हड़कंप! लाखों का बकाया न चुकाने पर कोर्ट ने सीधे दीवानी जेल भेजा, जानें पूरा मामला

भागलपुर में सरकारी बकाया वसूली को लेकर कोर्ट ने सख्त आदेश दिया है। नीलामपत्र वाद में लाखों रुपये का कर्ज न चुकाने पर बकायेदार चंदन कुमार को दीवानी जेल भेजा गया।#BhagalpurNews,#BiharLegal,#CivilJail

Madhubani Crime News: स्कूल से लौटते नाबालिग को गाड़ी पर अगवा कर नशीला पेय पिलाया, दुष्कर्म, मां का आरोप- अब आपत्तिजनक तस्वीरों से ब्लैकमेल...

मधुबनी के झंझारपुर में एक मां ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण और दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। आरोपी ने आपत्तिजनक तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेल किया, परिवार को धमकी#MadhubaniCrime,#JhanjharpurNews,#MinorGirlRape

Bhagalpur Coal News: भागलपुर में मिला ‘सोने का पहाड़’, कोयला भंडार से बदलेगी जिले की किस्मत, खुले रोजगार के द्वार!

भागलपुर में विशाल कोयला भंडार की खोज से औद्योगिक विकास और निवेश के नए द्वार खुले हैं। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने इसे 'गोल्डन चांस' बताया, जिससे ऊर्जा क्ष#BhagalpurNews,#CoalDiscovery,#BiharIndustrialDevelopment

Patna Vigilance News: पटना में अतिक्रमण रिपोर्ट के लिए मांगी घूस, राजस्व कर्मचारी व बिचौलिए रंगे हाथ दबोचे, सरकारी दफ्तरों में मचा हड़कंप!

पटना के फुलवारीशरीफ में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व कर्मचारी राणा रणविजय गोपाल और बिचौलिए गुड्डू कुमार को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे ह#PatnaVigilance,#BiharCorruption,#BribeCase