spot_img

बिरौल में नर्सरी से बारहवीं तक की उत्कृष्ट शिक्षा की कल्पना साकार करने कमलपुर में 22 जनवरी को होगा दार्जिलिंग पब्लिक स्कूल का शुभारंभ

spot_img
- Advertisement -

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। बिरौल के कमलपुर में शिक्षा का बड़ा अलख जगाने दार्जिलिंग पब्लिक स्कूल का शुभारंभ हो रहा है। 22 जनवरी को दार्जिलिंग पब्लिक स्कूल का शुभारंभ समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी करेंगे। मौके पर पूर्व मंत्री मुकेश सहनी एवं जिप उपाध्यक्ष ललिता झा भी उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

जानकारी के अनुसार, बिरौल-शिवनगर घाट मुख्य मार्ग एस एच 56 कमलपुर के निकट अवस्थित दार्जिलिंग पब्लिक स्कूल का भव्य शुभारंभ 22 जनवरी को हो रही है। गुरुवार को प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए स्कूल के निदेशक बिल्टु सहनी ने कहा कि बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री मदन साहनी,पूर्व मंत्री मुकेश साहनी एवं जिला पार्षद उपाध्यक्ष ललिता झा के हाथों इसका उद्घाटन किया जाएगा।
वहीं, इग्नू के वरीय क्षेत्रीय निदेशक डॉ.शंभु शरण सिंह, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के राजनीति विभाग के प्रोफेसर डॉ. मुनेश्वर यादव, हिंदी विभाग के प्रोफेसर डॉ.आनंद प्रकाश गुप्ता तथा पटना विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. विजय कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे।
निदेशक श्री सहनी ने बताया कि सुरम्य अकादमिक परिवेश से आच्छादित एवं नगर के कोलाहल से अलग हटकर नर्सरी से बारहवीं तक की उत्कृष्ट शिक्षा की कल्पना को यथार्थ रूप देने के उद्देश्य से इस विद्यालय की स्थापना की जा रही है। उन्होंने कहा कि अनुमंडल का यह पहला विद्यालय होगा जहां बारहवीं तक की पढ़ाई की व्यवस्था होगी। निदेशक ने क्षेत्र के सभी शिक्षाविद् को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आग्रह किया है। प्रेस वार्ता के दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें:  Darbhanga SDPO Injured: दरभंगा में बुलेट सवार ने रौंदा, चेकिंग के दौरान हुए घायल
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Jamui News: जमुई मदरसा पढ़ने गईं 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, खेत में ले जाकर दुष्कर्म

मदरसा दुष्कर्म मामला: बिहार के जमुई जिले से एक ऐसी दिल दहला देने वाली...

Nepal News: नेपाल कस्टम्स रूल में बड़ा हाईटेक बदलाव…अब Indo -Nepal सीमा पर ‘100 रुपये का खेल’, भारतीय बाजारों पर आया संकट! पढ़िए...

नेपाल कस्टम्स रूल: भारत और नेपाल के बीच रोटी-बेटी का रिश्ता सदियों पुराना है,...