back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

दरभंगा का जाले…राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ करेगा शांतिपूर्ण ज्ञान की देवी सरस्वती की अराधना…यही संकल्प…गड़बड़ी की आशंका को लेकर अलर्ट

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले, देशज टाइम्स। इस वर्ष आगामी 26 जनवरी को सरस्वती पूजा एवं एवं राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस आयोजित है,आप राष्ट्रीय ध्वज के साथ ईश्वर की आराधना पूजा भी श्रद्धा पूर्वक करेंगे।

पूजा अर्चना से लगो को मन की शांति मिलेती है। पूजा अर्चना के दौरान कोई ऐसा कार्य नहीं हो, जिससे लोगों का शांति भंग हो। शरारती तत्वों पर आप जनप्रतिनिधि पूजा समिति के लोग कड़ी निगरानी रखें। पूजा के दौरान उपद्रवी तत्व गड़बड़ी पैदा कर सकते हैं। आप अपने कार्यकर्ताओं को सजग व सचेत रखे।

जाले थाना परिसर में शनिवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी राकेश कुमार ने किया। वहीं, बैठक का संचालन करते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि समय रहते आप अनुज्ञुप्ति के लिए आवेदन कर दें। नया अनुज्ञप्ति नहीं बनेगी। पुराने को संलग्न करते हुए अनुज्ञप्ति करें। अनुज्ञप्ति में दर्शाए हुए मार्ग से ही विसर्जन जुलूस जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: सिलाई मशीन की 'खट-पट' से गूंजा गंगवारा, 24 महिलाओं के हुनर को मिली नई पहचान, अब लिखेंगी आत्मनिर्भरता की कहानी

पूजा के दौरान मानक के अनुसार ही लाउडस्पीकर का साउंड रखें ऐसा लाउडस्पीकर   बजाएं जिससे दूसरे को किसी भी तरह का परेशानी ना हो, अगर किसी भी तरह का गड़बड़ी की शिकायत मिली तो संबंधित पूजा समिति के विरुद्ध सीधी कार्रवाई करेंगे।

ध्यान रहे कि आप पूजा अर्चना के बाद प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्वक कर रहे हैं किसी भी स्थिति में डीजे बाजा की अनुमति नहीं दी जाएगी, अगर किसी भी पूजा समिति के निकट डीजे बाजा बजती देखी गई तो उसे जब्त कर लिया जाएगा। इन्होंने जनप्रतिनिधियों वरिष्ठ नागरिकों गणमान्य लोगों एवं पूजा समिति से विधि व्यवस्था संधारण में हर स्तर से सहयोग करने की अपील की।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: जब SDO की नजर पड़ी नई अल्ट्रासाउंड मशीन पर... पढ़िए तो क्यों मचा हड़कंप

बैठक में पहुंचे सभी लोगों ने विधि व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासनिक अधिकारियों का सहयोग करने का वचन दिया एवं पूजा शांतिपूर्वक संपन्न कराएंगे की बातें विभिन्न पूजा समितियों के पदाधिकारियों ने की।

आयोजित शांति समिति की बैठक में जोगियारा पंचायत के मुखिया उमाशंकर प्रसाद सिंह कतरोल बसंत के सरपंच रामप्रकाश यादव एवं मो. कामरान जनता दल यू के अल्पसंख्यक के जिलाध्यक्ष होली माँबेल बसंत के पूजा समिति के रोहित कुमार नंदेश्वर झा एवं पशुपति झा गुमराह के पूर्व मुखिया अरुण श्रीवास्तव, मनोज बिहारी के पुराने झा अरोड़ा के शशि रंजन प्रसाद उर्फ चुनचुन समेत जाले के गणपति पूजा समिति के पिंटू कुमार एवं आशुतोष कुमार आदि मौजूद थे।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 विश्व कप से Lockie Ferguson की वापसी: न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका!

Lockie Ferguson: टी20 विश्व कप के बीच में एक ऐसी खबर आई है जिसने...

Mahashivratri Wishes: बॉलीवुड सितारों ने भक्ति में लीन होकर दी महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

Mahashivratri Wishes: शिव भक्तों के लिए साल का सबसे बड़ा दिन, महाशिवरात्रि का पावन...

अडानी एंटरप्राइजेज का बड़ा दांव: डिफेंस अधिग्रहण से रक्षा क्षेत्र में मजबूत होगी पकड़

Defense Acquisition: भारत के रक्षा क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में...

शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, जानें किसने कितनी वसूली फीस!

Shahid Kapoor News: बॉलीवुड की गलियों में इन दिनों एक ही नाम गूंज रहा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें