

उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। दारू पीकर परिवार में मारपीट व हंगामा करना दो युवकों को महंगा पड़ा। दोनों पियक्कड़ों की गिरफ्तारी पुलिस की ओर से थाना क्षेत्र के दो अलग अलग जगहों से की गई।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के भैनी गांव में दारू के नशे में हंगामा कर रहे राजू मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर थाना ले आयी। वहीं रजबा गांव मे शनिवार को घुरन सदा शराब पीकर पंचायत में उतपात मचा रहा था। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस के 112 टीम को दिया।
टीम पियक्कड़ घुरन को नशे में हालात में गिरफ्तार कर थाना के हवाले कर दिया। जहां थाना के मुंशी परुशुराम प्रसाद ने मशीन द्वारा उसका जांच किया। घुरन के शरीर में अलकोहल पाये जाने के बाद उसे हवालात में बंद कर दिया। थानाध्यक्ष एस एन सारंग ने बताया कि दोनों पियक्कड़ों को नशे की हालत में दोपहर को गिरफ्तार किया गया है।


