
धनबाद से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां बरवाअड्डा थाने की पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों के पास से ग्यारह बाइक और मास्टर चाबी का गुच्छा भी बरामद किया गया है।
जानकारी के अनुसार, पूरे मामले में छापेमारी के दौरान दो अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया। इसमें एक अपराधी नंदकिशोर चौधरी खरनी बरवाअड्डा धनबाद का रहने वाला है जबकि दूसरा अपराधी कर्माटांड़ जामताड़ा जिले का रहने वाला है। चोरी की बाइक को यह लोग धनबाद के अलावा बंगाल के कुछ जिलों एवं देवघर और जामताड़ा और गिरिडीह में खपाने का काम करते थे।
दोनों अपराधियों को पेश करते हुए एसएसपी संजीव कुमार ने बताया कि जिले में लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं से धनबाद पुलिस ने आम लोगों को निजात दिलाने के उद्देश्य विशेष अभियान चलाया। धनबाद के अलावे गिरिडीह देवघर जामताड़ा समेत कई अन्य जिलों में छापेमारी की एवं कुल ग्यारह बाइक जब्त किया।







