spot_img

फिर शराब की आ रही मौत वाली जहरीली गंध…संदिग्ध छह लोगों की मौत, कई नाजुक

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

सीवान से बड़ी खबर है। यहां संदिग्ध छह मौतें हुईं हैं। मामला जिले के सीमावर्ती सिवान जिले के लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र का है। यहां बीती रात से अब तक संदिग्ध छह लोगों नरेश बिन, जनक बिन, राजेश रावत, नारायण शाह (गोपालगंज), सुरेद्र रावत और धुरेंद्र मांझीकी मौत हो गई हैं। पांच लोगों बीमार पड़े हैं। इनमें शंकर मांझी, जितेंद्र मांझी, राजू मांझी, दुर्लभ रावत और मुन्ना मांझी की हालत नाजुक बनी हुई है।

- Advertisement -

इससे पहले भी सीवान में कई लोगों की मौत शराब पीने से हुई थी। इसमें पचरुखी थाना क्षेत्र के हरदिया गांव निवासी भीखम राम (60), बिंदा राम (62) और अर्जुन राम (50) की मौत शामिल है। आसपास के लोगों की माने तो तीनों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। पढ़िए आज के ताजा हालात

- Advertisement -

स्थानीय लोगों के मुताबिक सभी ने बीती रात शराब पी थी। इसके बाद पेट में दर्द की शिकायत हुई। अस्पताल में सभी ने दम तोड़ा। मौत के बाद परिवार वालों ने बिना पोस्टमॉर्टम के लिए शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस इसे सामान्य मौत बता रही है। आशंका जाहिर की जा रही है कि सभी ने एक साथ जहरीली शराब पी थी। परिजन कुछ भी कहने से बच रहे हैं। घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar IAS IPS Transfer: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 50 IAS-IPS अधिकारियों का तबादला; Darbhanga को मिली साक्षी, पटना समेत 10 जिलों को मिले नए DM, पढ़िए रिपोर्ट

सूत्रों के मुताबिक, लोगों की तबियत शराब पीने से खराब हुई है। हालांकि, इस बात की प्रशासन पुष्टि नहीं कर रहा। संदिग्ध लोगों का सदर अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं, शवों की पोस्टमार्टम करने की तैयारी चल रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही इस बात की जानकारी स्पष्ट हो पाएगी की उसकी मौत क्यों हुई है?

स्थानीय लोगों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले में लकड़ी नवीगंज थाना इलाके की भोपतपुर पंचायत के बाला गांव में जहरीली शराब पीने से छह लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। जिनका उपचार सिवान सदर अस्पताल में चल रहा है। हालांकि सिवान के जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह कहा जा सकता है कि इन लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है या इसकी वजह कुछ और है।

जानकारी के मुताबिक, लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र के बाला गांव के सभी संदिग्ध हालत में सदर अस्पताल में भर्ती किए गए लोग बताए जा रहे हैं। सदर अस्पताल में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। वहीं, मामले में पीजीआरओ अभिषेक चंदन ने कहा कि अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है शख्स की मौत कैसे हुई है? शव का पोस्टमार्टम होने के बाद ही उसके मौत की असली वजह पता चल पाएगी।

इधर इस घटना की सूचना मिलने के बाद डीएम अमित कुमार पांडेय सदर अस्पताल पहुंचे करीब एक घंटे तक उनके द्वारा जांच पड़ताल की गई। इसके बाद उन्होंने बताया कि अभी तक कुल तीन लोगों की संदिग्ध हालत में मौत हुई है। जिसकी जांच चल रही है। इसके साथ ही कुल पांच लोगों की तबीयत खराब है जिनका उपचार हो रहा है।

यह भी पढ़ें:  अब रेलवे स्टेशन पर नहीं होगी अफरा-तफरी? दरभंगा समेत बिहार के 7 बड़े स्टेशनों पर ' आसमान ' से होगी निगरानी, रेलवे का बड़ा प्लान

डीएम ने बताया कि पूरे मामले में 10 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। जिलाधिकारी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि मौत का कारण क्या है। जबकि गिरफ्तार किए गए लोगों को लेकर उनका कहना है कि, यह लोग कुछ गलतियां कर रहे थे जिसके चलते इनकी गिरफ्तारी हुई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: मधुबनी के मधेपुर में दो मासूम भाइयों की डूबकर मौत, अब भरे जाएंगे मौत के गड्ढे?

Madhepur News: मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड के टेंगरहा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। गांव के पूरब स्थित एक गहरे गड्ढे में नहाने के दौरान दो सगे नाबालिग भाइयों की#MadhepurNews,#BiharTragedy,#DrowningAccident

NEET री-एग्जाम: परीक्षा देने जा रहे हैं तो खुशखबरी! 21 जून को Darbhanga, बक्सर, गया, झाझा रूट्स पर चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें

Bihar NEET: नीट 2026 की दोबारा परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल ने 21 जून को छह परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का न#BiharNEET,#NEETSpecialTrain,#DanapurDivision

Samastipur Railway News : यात्रियों के लिए बड़ी खबर! 20 जून को पूर्णिया से अमृतसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन 05519, जानें रूट

Samastipur Railway News: समस्तीपुर रेलवे की ओर से यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। 20 जून 2026 को पूर्णिया कोर्ट से अमृतसर के लिए विशेष अनारक्षित ट्रेन संख्या 05519 चलाई जाएगी। यह ट्रेन सु#SamastipurRailway,#PurniaAmritsarTrain,#SpecialTrainBihar

चौंकाने वाला खुलासा: सरकारी नौकरी का लालच देकर 105 युवाओं को बनाया बंधक, समस्तीपुर में बड़ा रैकेट बेनकाब!

Samastipur News: समस्तीपुर पुलिस ने नेटवर्क मार्केटिंग की आड़ में चल रहे मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में सरकारी नौकरी का झांसा देकर बंधक बनाए गए 105 युवक-#SamastipurNews,#HumanTrafficking,#BiharPolice