spot_img

पिछले साल शादी…इस साल नगर निगम के पार्षद बनें…गोरखपुर जा रहे थे…हादसे में मौत, दोस्त नाजुक

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी नगर निगम के वार्ड 35 के नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद अविनाश कुमार झा उर्फ बिट्टू की यूपी के फाजिलगंज के समीप एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई,जबकि साथ में मौजूद उनके दोस्त मोनू पांडेय की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, मोतिहारी नगर निगम वार्ड 35 के वार्ड पार्षद अविनाश कुमार झा उर्फ बिट्टू (35 वर्ष) की सड़क दुर्घटना में यूपी में मौत हो गई। जबकि इनके साथ मौजूद दोस्त की स्थिति नाजुक बनी हुई है। बिट्टू के शव को उनके घर मोतिहारी लाने के लिए परिजन यूपी पहुंच गए हैं। दोनों किसी काम से गोरखपुर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि, वार्ड पार्षद अविनाश झा अपनी कार से दोस्त मोनू पांडे के साथ गोरखपुर जा रहे थे। गाड़ी मोनू चला रहा था। इसी बीच फाजिल गंज के पास वह ट्रक के चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद आनन-फानन में इनको हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया, वहीं मोनू की स्थिति अभी भी नाजुक बनी है।

- Advertisement -

कार चला रहे उनके दोस्त मोनू पांडेय की हालत नाजुक बनी हुई है।उनके शव को लाने के लिए परिजन यूपी के लिए रवाना हो चुके है।बताते चले कि अविनाश हाल में ही संपन्न हुए नगर निगम चुनाव में अपनी व्यवहार कुशलता से वार्ड पार्षद पद पर जीत हासिल किये थे। 32 वर्षीय अविनाश की पिछले वर्ष ही 30 वर्षीय प्रीति से शादी हुई थी।

अविनाश ने इस बार के नगर निकाय चुनाव में वार्ड 35 से वार्ड पार्षद बने थे। अविनाश की शादी पिछले साल के अप्रैल महीने में प्रीति से हुई थी। शादी के एक साल भी नहीं बीते थे कि पति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अपने कुशल व्यवहार के दम पर चुनाव में जीत हासिल किया था। अपने वार्ड की जनता की सेवा में अविनाश हमेशा तत्पर रहते थे।

वहीं, इस घटना की सूचना के बाद अविनाश के परिजनो का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।उनके घर शुभचिंतको का तांता लगा हुआ है। बताया जा रहा है,कि अविनाश अपनी कार से किसी काम से गोरखपुर जा रहे थे। इसी बीच फाजिलगंज के समीप उनकी कार ट्रक की चपेट में आ गया।जिसमे में घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Traffic News: विक्रमशिला सेतु पर बड़ा फैसला: जाम खत्म, हटेंगे ब्रेकर, बाइक के लिए अलग लेन; जानें डीएम के निर्देश

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर लगने वाले भीषण जाम से अब मिलेगी राहत। जिलाधिकारी ने सभी ब्रेकर हटाने, बाइक लेन बनाने और सुरक्षाकर्मियों की सुविधाएं बेहतर करने के#BhagalpurTraffic,#VikramshilaSetu,#BiharNews

Darbhanga Army News: DCE का कमाल…दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के नवीन प्रकाश ने रचा इतिहास! भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने

दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के पूर्व छात्र नवीन प्रकाश भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। उनकी इस उपलब्धि से दरभंगा जिले और संस्थान का नाम रोशन हुआ है, जो युवा#DarbhangaNews,#IndianArmy,#DCEAlumni

Bhagalpur Crime News: भागलपुर में जमीन नापी बनी खूनी जंग की वजह, पिता-पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जानिए पूरा मामला!

भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में जमीन नापी को लेकर हुए खूनी संघर्ष में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक शिकाय#BhagalpurNews,#CrimeNews,#LandDispute

Darbhanga Liquor News: बेनीपुर में 42 लीटर अवैध शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार: क्या खत्म होगा शराब का धंधा?

दरभंगा के बेनीपुर में मद्य निषेध थाना पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 42 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में दो शराब तस्करों को भी गिरफ्ता#DarbhangaNews,#BiharCrime,#LiquorBan