spot_img

दरभंगा की लहेरियासराय पुलिस, सरस्वती पूजनोत्सव को लेकर अलर्ट मोड में…उपद्रवियों पर रहेगी पूरी निगहबानी

spot_img
- Advertisement -

संजय कुमार राय, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। सरस्वती पूजा को शांति पूर्वक मनाने के लिये लहेरियासराय थाना पर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

पुलिस मुख्यालय की और से दिये गये निर्देश के आलोक में एसएसपी के निर्देश पर सभी थानाध्यक्ष यह बैठक कर रहें है। थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने बैठक के दौरान मुहल्लावार सभी सदस्यों से जानकारी ली।

- Advertisement -

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: जाले में घूम रहे बाइक चोर... रहिए सावधान! पढ़िए एक ही दिन में दो बाइकें गायब, पुलिस के हाथ खाली!

बैठक में वार्ड पार्षद शांति समिति सदस्य और पूजा समिति के आयोजकों को बुलाया गया था। जिसमें निर्धारित समय के साथ विसर्जन और निर्धारित रूट से ही विसर्जन संपन्न कराने का निर्देश दिया गया। इस बीच अश्लील गाने, भड़ काऊ भाषण और डीजे के बजाने पर पूर्ण रूप से रोक की हिदायत दी गई।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में हर घर में मुफ्त बिजली, 'पीएम सूर्य घर' से रौशन होगा Darbhanga दो बड़े वादों के साथ.. विशेष लोन कैंप, 28 लोगों को मिलेगा लाभ

 

बैठक के दौरान शराबबंदी कानून को पूर्णतः रोक लगाने का सहयोग और हुड़दंग करने वालों की पुलिस प्रशासन को सूचना देने का अनुरोध भी किया गया। शांति समिति के सदस्यों को खासकर पूजा समिति के आयोजक को अपने वॉलेंटियर के सहारे व्यवस्था को नियंत्रित करने में सहयोग की अपील की गई।

बैठक के सभी सदस्यों को अपने अपने इलाके के उपद्रवियों की सूचना थाना में देने के लिये अनुरोध किया गया। इस दौरान शांति समिति एवं पूजा समिति के सभी सदस्य मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Muzaffurpur News: मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, PRS कक्ष में लगी आग, फिर क्या हुआ!

मुजफ्फरपुर आग: आज मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया। पैसेंजर रिजर्वेशन...

Araria News: अररिया में Bribery राजस्व कर्मचारी बर्खास्त, DM विनोद दूहन का कड़ा एक्शन, 15 हजार में चली गईं नौकरी!

Bribery: बिहार के अररिया से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां भ्रष्टाचार के...

Bihar Education News: पांचवीं तक के स्कूल का समय बदला, School Timing भीषण गर्मी के चलते DM ने लिया बड़ा फैसला, पढ़िए कब...

Patna School Timing: पटना में गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है और...