spot_img

वह शादीशुदा था…मगर पड़ोस की लड़की से करता था मोहब्बत…असफल हुआ…छत से लगी रॉड में बेल्ट का फंदा लगाकर झूल गया

spot_img
- Advertisement -

कहा जाता है कि प्रेम अंधा होता है। प्रेम में फंसकर आदमी कुछ भी कर सकता है। इसका ताजा मामला दिखा भागलपुर में जहां एक युवक रणधीर कुमार उर्फ राहुल ने प्रेम में फंसकर खुदकुशी कर ली है। बताया जाता है कि राहुल शादी शुदा था लेकिन उसे एक युवती से माेहब्बत हो गई थी। प्यार में असफल होता देख वह झूल गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Nepal News: नेपाल में भारतीय वाहनों पर लगा बैन, मधेश में बिगड़े हालात, PM शाह के बिना स्वीकृति... कोई भी फैसला नहीं होगा सार्वजनिक ?

मामला जिले के बबरगंज थाना क्षेत्र के अलीगंज स्थित ऊपर गंगटी मोहल्ले का है जहां रणधीर कुमार उर्फ राहुल ने छत से लगी रॉड में बेल्ट का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। राहुल मिनरल वाटर का व्यापार करता था।

- Advertisement -

राहुल के पिता का कहना है कि मंगलवार सुबह जब लोग सामने के मंदिर का चाभी मांगने के लिए गए तब युवक को फंदे से लटका हुआ देखा। जिसके बाद घरवालों सहित पुलिस को घटना की सूचना दी गई। जिसके बाद शव को फंदे से उतारा गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Liquor Ban : बिहार शराबबंदी पर बोले मांझी, "सम्राट चौधरी लेंगे ऐसा फैसला, न जनहानि होगी, न धनहानि!"

पिता का कहना है कि उनका बेटा शादीशुदा था। लेकिन पास की ही लड़की से उसका प्रेम चल रहा था। जिस कारण से युवक ने यह कदम उठाया है। जबकि मृतक की पत्नी एक साल से युवक के साथ नहीं रह रही है। वहीं घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: मधुबनी स्कूल में अब डबल शिफ्ट, शिक्षा सुधार के लिए बड़ा फैसला, 27 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था

मधुबनी स्कूल डबल शिफ्ट: मधुबनी के सरकारी स्कूलों में अब बच्चों को पढ़ाई के...

Darbhanga Education Good News दरभंगा के बहेड़ी BMA College में शुरू होंगे PG courses छात्रों को मिलेगी बड़ी राहत

PG courses: दरभंगा के बीएमए कॉलेज के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब...

Bhagalpur News: दोस्तों के साथ देवघर जा रहा था रक्सौल का मैट्रिक टॉपर आदर्श, अजगैबीनाथ गंगा घाट में लगाई डुबकी…. डूबा और ओझल

रक्सौल युवक डूबा: भागलपुर में गंगा स्नान करने गए रक्सौल के एक होनहार छात्र...

Bihar Education News: हीटवेव का कहर, Class 5th और 8th के स्कूलों की टाइमिंग में बड़ा बदलाव, जानिए कब मिलेगी छुट्टी, क्या है रूटीन?

पटना हीटवेव: राजधानी पटना में गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। बच्चों...