back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 18, 2026
spot_img

Corona News: बिहार में कोरोना फिर लौटा… तीन विदेशी पर्यटक मिले पॉजिटिव

spot_img
- Advertisement -

इस वक्त की बड़ी खबर गया से सामने आ रही है। जहां तीन विदेशी नागरिक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बिहार में फिर कोरोना की दस्तक से हड़कंप मच गया है। बौद्ध महोत्सव से पहले गया में तीन और विदेशी पर्यटक संक्रमित पाए गए। बिहार में फिर एकबार कोरोना की दस्तक से हड़कंप मचा है।

- Advertisement -

गया में पिछले कुछ दिनों से लगातार कोरोना के केस सामने आ रहे हैं। विदेशी पर्यटकों में संक्रमण के मामले पाए जा रहे हैं। तीन दिवसीय बौद्ध महोत्सव (Buddha Mahotsav 2023) का आयोजन गया में 27 से 29 जनवरी के बीच होना है। इससे ठीक पहले एयरपोर्ट पर तीन पर्यटकों को जांच के दौरान कोविड पॉजिटिव पाए जाने की बात सामने आ रही है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

बोधगया में इंटरनेशनल बौद्ध महोत्सव 27 जनवरी से 29 जनवरी तक आयोजित है। बौद्ध महोत्सव में देश-विदेश के पर्यटक शामिल होंगे। वहीं, इससे ठीक पहले कोरोना ने फिर से दस्तक दी है। पिछले 3 दिनों के भीतर यहां एक साथ तीन विदेशी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Rahul Gandhi Parliament: 'टपोरी' की तरह बर्ताव, महिलाओं को असहज करते हैं राहुल गांधी', कंगना रनौत का तीखा हमला! पढ़िए ...'ऐ तू', 'तू तड़ाक'

 

बौद्ध महोत्सव के आयोजन को लेकर देश भर से और विदेशी पर्यटकों की जुटने वाली भीड़ को लेकर गया एयरपोर्ट पर कोरोना की जांच तेज कर दी गई। इसी दौरान गया एयरपोर्ट पर आरटीपीसीआर से कई विदेशी पर्यटकों की जांच हुई थी।अब इसकी रिपोर्ट में थाईलैंड के तीन पर्यटक पॉजिटिव पाए गए हैं।

 

दरअसल बोधगया एयरपोर्ट पर जांच के दौरान थाईलैंड से आए तीन पर्यटक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिन्हें फिलहाल आइसोलेशन में भेज दिया गया है। पर्यटकों के संक्रमित पाए जाने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

दरअसल बोधगया में इंटरनेशनल बौद्ध महोत्सव का आयोजन होने वाला है। जो 27 से 29 जनवरी तक चलेगा। इस महोत्सव में शामिल होने के लिए भारी संख्या में विदेशी पर्यटक भी बोधगया पहुँचने लगे हैं। पर्यटकों की बढ़ती संख्या को लेकर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन अलर्ट पर हैं। बोधगया एयरपोर्ट पर कोरोना जांच भी तेज कर दी गई है। इसी दौरान कई विदेशी पर्यटकों की अबतक कोरोना जांच की गई है।

जिसमें आज थाईलैंड से आए तीन पर्यटक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। पिछले तीन दिनों में कुल 7 विदेशी पर्यटक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले जब बोधगया में बौद्ध धर्म का तीन दिवसीय कालचक्र पूजा आयोजित किया गया था। जिसमें बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा भी शामिल हुए थे। इस दौरान भी कई विदेशी पर्यटक कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इंटरनेशनल बौद्ध महोत्सव शुरू होने के पहले एक्शन मोड में दिख रहा है।

यह भी पढ़ें:  Bihar CO Strike: बिहार सीओ स्ट्राइक से राजस्व कार्य ठप, CO V/s सरकार की आर-पार में कौन सच, कौन झूठ?

थाइनलैंड के तीनों पर्यटकों के पॉजिटिव पाए जाते ही उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी स्थिति पर नजर रख रही है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि कोरोना पॉजिटिव मरीज की स्थिति गंभीर नहीं है। आंकड़ों के हिसाब से पिछले 3 दिनों के भीतर सात विदेशी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। तीन दिवसीय बौद्ध महोत्सव की शुरुआत के ठीक पहले कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट हो गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Nora Fatehi News: ‘सरके चुनर’ गाने पर मचे बवाल के बाद नोरा फतेही ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं ‘हिंदी लिरिक्स से थी अंजान’!

Nora Fatehi News: बॉलीवुड की दिलकश अदाकारा नोरा फतेही इन दिनों एक बड़े विवाद...

धुरंधर 2 पर Film Piracy का साया: जानें क्या है कानून और कितना जुर्माना!

Film Piracy: Film Piracy एक ऐसा खतरा है जो फिल्म उद्योग को लगातार नुकसान...

दिल्ली में बेकाबू हुए Dry Fruit Prices: पश्चिमी एशिया संकट का सीधा असर

Dry Fruit Prices: वेस्ट एशिया में जारी भू-राजनीतिक उथल-पुथल का सीधा असर अब देश...

जल्द आ रही है Triumph Speed T4, रॉयल एनफील्ड हंटर को देगी कड़ी टक्कर

Triumph Speed T4: भारतीय मोटरसाइकिल बाजार में जल्द ही एक नया खिलाड़ी दस्तक देने...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें