spot_img

Bageshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री को मिली जान से मारने की धमकी, अंजान नंबर से आया कॉल

spot_img
- Advertisement -

विवादों के बीच बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी मिली है। शास्त्री के मध्य प्रदेश स्थित छतरपुर जिला निवासी चचेरे भाई लोकेश गर्ग के मोबाइल नंबर पर धमकी भरा कॉल आया था। पुलिस ने केस दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

लोकेश ने कहा है कि फोन करने वाले शख्स ने फोन काटने से पहले अपना नाम अमर सिंह बताया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 506 और 507 के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बागेश्वर धाम सरकार नाम से मशहूर धीरेंद्र शास्त्री मध्य प्रदेश के छतरपुर के रहने वाले हैं। करीब एक सप्ताह से छत्तीसगढ़ के रायपुर में कथा कर रहे धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

विवादों और सुर्ख़ियों में चल रहे बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी दी गई है।एफआईआर में बताया गया है कि लोकेश गर्ग पिता निवासी ग्राम गढ़ा थाना बमीठा ने लिखित में शिकायत दी है। लोकेश ने कहा है कि उसके मोबाइल पर कॉल करके धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी दी गई। उसका कहना है कि 22 जनवरी को रात 9:15 बजे कॉल आया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Heatwave: बिहार में पारा 45 डिग्री पार करने को तैयार, स्कूलों का समय बदला, जानें IMD अलर्ट!

इसे रिसीव करने पर फोन करने वाले ने धीरेंद्र शास्त्री से बात कराने को कहा। जब लोकेश ने कहा कि वह बात नहीं करा सकता है तो उसने धीरेंद्र शास्त्री की तेरहवीं की तैयारी कर लेने को कहा। धीरेंद्र शास्त्री के चचेरे भाई लोकेश गर्ग के फोन पर दी गई धमकी के बाद छतरपुर के बमीठा थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस ने शिकायत दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। फोन पर धमकी देने वाले शख्स ने अपना नाम अमर सिंह बताया है। उसने फोन करके धीरेंद्र शास्त्री की तेरहवीं की तैयारी कर लेने को कहा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: मधुबनी स्कूल में अब डबल शिफ्ट, शिक्षा सुधार के लिए बड़ा फैसला, 27 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था

मधुबनी स्कूल डबल शिफ्ट: मधुबनी के सरकारी स्कूलों में अब बच्चों को पढ़ाई के...

Darbhanga Education Good News दरभंगा के बहेड़ी BMA College में शुरू होंगे PG courses छात्रों को मिलेगी बड़ी राहत

PG courses: दरभंगा के बीएमए कॉलेज के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब...

Bhagalpur News: दोस्तों के साथ देवघर जा रहा था रक्सौल का मैट्रिक टॉपर आदर्श, अजगैबीनाथ गंगा घाट में लगाई डुबकी…. डूबा और ओझल

रक्सौल युवक डूबा: भागलपुर में गंगा स्नान करने गए रक्सौल के एक होनहार छात्र...

Bihar Education News: हीटवेव का कहर, Class 5th और 8th के स्कूलों की टाइमिंग में बड़ा बदलाव, जानिए कब मिलेगी छुट्टी, क्या है रूटीन?

पटना हीटवेव: राजधानी पटना में गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। बच्चों...