spot_img

एसपी आवास के पास को-आपरेटिव के कर्मी से दिनदहाड़ 12 लाख की लूट, पिस्तौल लहराते भागे अपराधी

spot_img
- Advertisement -

मंगलवार को शेखपुरा के सिनेमा रोड में एसपी आवास के पास बेखौफ अपराधियों ने को-आपरेटिव के कर्मी हरेराम सिंह से 12 लाख 50 हजार रुपए लूट लिए। बैंक कर्मी अपने सहयोगी के साथ बाइक पर सवार होकर रुपए जमा करने के लिए पंजाब नेशनल बैंक की सिनेमा रोड शाखा जा रहे थे। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

बाइक सवार लुटेरों ने मंगलवार को शेखपुरा के सिनेमा रोड में एसपी आवास के पास को-आपरेटिव बैंक के कर्मी से 12 लाख 50 हजार रूपए लूट लिए। इसके बाद बेखौफ अपराधी खुली सड़क पर हवा में पिस्तौल लहराते हुए बाइपास की तरफ भाग गए।

- Advertisement -

को-आपरेटिव के कर्मी हरेराम सिंह अपने एक अन्य सहयोगी मोहन कुमार के साथ स्टाक होल्डिंग कार्पोरेशन में जिला अवर निबंधन कार्यालय का जमा हुआ रुपया सिनेमा रोड के पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में जमा करने जा रहे थे।

- Advertisement -

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट, जानें बाकी जगहों का हाल

जानकारी के मुताबिक, दोपहर ठीक एक बजे दुस्साहस का परिचय देते हुए लुटेरे हवा में पिस्तौल लहराते बाइपास की तरफ उस रास्ते में भागे जहां पहले एसपी और उसके बाद डीएम तथा एसडीएम के आवास के गेट पर चौबीस घंटे शस्त्रधारी पुलिस तैनात रहती है।

लूट के शिकार हुए को-आपरेटिव बैंक के कर्मी हरेराम सिंह ने बताया कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अनुमंडल कार्यालय के पुराने भवन में स्टेट होल्डिंग कार्पोरेशन आफ इंडिया लिमिटेड का कार्यालय चलता है। इसमें निबंधन कार्यालय में जमीन-मकान की खरीद-बिक्री के सरकारी चालान का रुपया जमा होता है। हरेराम सिंह अपने सहयोगी मोहन के साथ बाइक पर सवार होकर रुपया जमा करने के लिए पंजाब नेशनल बैंक की सिनेमा रोड शाखा जा रहे थे।

यह भी पढ़ें:  Jamui News : BIG Robbery, जमुई में रिटायर्ड रेलकर्मी से दिनदहाड़े 2 लाख की लूट, पढ़िए पोती की शादी और चंद कदमों पर पुलिस चौकी!

ये लोग अभी कलेक्ट्रेट के गेट नंबर तीन से निकलकर सिनेमा रोड में मुड़े ही थे कि चांदनी चौक की तरफ से एक बाइक पर सवार दो युवकों ने हरेरम सिंह कि बाइक को जानबूझकर ठोकर मारकर गिरा दिया और रुपयों से भरा बैग झपटकर भाग गए।

इस दौरान लोगों को भयभीत करने के लिए लुटेरे हाथ में पिस्तौल लेकर उसे लहराते हुए फिर बाइक पर चढ़कर बाइपास की तरफ भाग गया। शेखपुरा थाना के एसएचओ विनोद राम ने बताया मामले कि जांच की जा रही है। लुटेरों की पहचान के लिए आस-पास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंघाले जा रहे हैं। आस-पास के थानों को सतर्क करके बाइक की जांच भी की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhaga News: घनश्यामपुर में टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली रफ्तार, संवेदनशील गांवों पर विशेष फोकस

टीबी मुक्त भारत: भारत को क्षय रोग से निजात दिलाने की मुहिम अब गांवों...

Bhagalpur News: नाथनगर में भीषण Gas Crisis! साईं बाबा गैस एजेंसी की मनमानी से भड़के उपभोक्ता, SDO से की शिकायत

Gas Crisis: भागलपुर के नाथनगर इलाके में इन दिनों गैस उपभोक्ता त्राहिमाम कर रहे...

Darbhanga News: बड़ी खबर, रविवार को भी खुला रहेगा संस्कृत विश्वविद्यालय दरभंगा, जानें वजह

संस्कृत विश्वविद्यालय: दरभंगा के कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय से एक अहम खबर सामने...

Bihar Railway News: बिहार ट्रेन रूट, नरकटियागंज-सिकटा से अब दरभंगा-मुजफ्फरपुर तक सीधा सफर, रेलवे ने दी Bihar Train Route हरी झंडी

Bihar Train Route: पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर क्षेत्र के यात्रियों के लिए यह बहुत...