

फोटो। छात्र छात्राओं को परीक्षा से संबंधित टिप्स देते मुख्य अतिथि प्रेम सागर मिश्रा।
उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। प्रखंड के सुपौल बाजार डुमरी रोड स्थित गुरुकुल क्लासेस में दस वर्षों की परंपरा को मनाते हुए 12वीं साइंस के सैकड़ों छात्र-छात्राओं को फेयरवेल कार्यक्रम कर भावभीनी विदाई दी (Milestone of Gurukul Classes) गई।
उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। प्रखंड के सुपौल बाजार डुमरी रोड स्थित गुरुकुल क्लासेस में दस वर्षों की परंपरा को मनाते हुए 12वीं साइंस के सैकड़ों छात्र-छात्राओं को फेयरवेल कार्यक्रम कर भावभीनी विदाई दी (Milestone of Gurukul Classes) गई।
इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बीडीओ बिरौल प्रेम सागर मिश्रा और पंजाब रेजीमेंट में कैप्टन के पद पर कार्यरत पुरषोत्तम पाठक ने छात्र-छात्राओं को परीक्षा में सकारात्मक रूप से बिना डरे हुए अपना शत प्रतिशत देने का हौसला बढ़ाया।
मुख्य अतिथि श्री मिश्रा शिक्षक की भूमिका में छात्र-छात्राओं से बायोलॉजी और केमिस्ट्री के प्रश्न भी पूछे एवं जवाब देने पर उनका मनोबल बढ़ाये।संस्थान की व्यवस्था और छात्रों की तैयारी देखकर उन्होंने संस्थान और मैनेजमेंट की जमकर तारीफ किये।
कैप्टन पुरषोत्तम पाठक ने छात्र-छात्राओं को अपने जीवन के शुरुआती दिनों के संघर्ष के बारे में बताये।उन्होंने कहा कि जिद और अपने काम मे ईमानदारी हो तो हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। इस दौरान सभी छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया गया।
जानकारी के अनुसार, सुदूर देहाती क्षेत्र में गुरुकुल क्लासेस अपनी स्वर्णिम सफलता की दसवीं वर्षगांठ मना रही है।इसके उपलक्ष्य में दस वर्ष में अध्ययन किये सभी छात्र-छात्राओं के लिये सरस्वती पूजा के अवसर पर प्रीति भोज का आयोजन कर रही है। इनमें नए और पुराने सभी छात्र-छात्राओं को बुला रही है। छात्र-छात्राओं के प्रति शिक्षकों और किन्ही संस्थान का ऐसा स्नेह पहली बार देखी जा रही है।
- Advertisement -


