spot_img

घर से गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने जा रही नाबालिग छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म

spot_img
- Advertisement -

बक्सर से बड़ खबर है जहां एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। मामला जिले सिकरौल थाना क्षेत्र का है जहां गांव में वारदात को 21 से 25 उम्र के युवकों ने दरिंदगी दिखाई। जहां घर से पीड़िता विद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए गई थी। लौटने के क्रम में दरिंदों ने उसका अपहरण कर लिया और फिर एक कमरे में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए 14 वर्षीय छात्रा विद्यालय जा रही थी। इसी दौरान दरिदों ने अपनी हैवानियत दिखा कर 14 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर दिया। इस घटना के बाद जिले में हड़कंप है।

- Advertisement -

मामला सीकरौल थाना क्षेत्र के एक गांव का है। इस संबंध में शुक्रवार को परिजनों ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इधर शिकायत मिलते ही सीकरौल थाना की मदद से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Sitamarhi Murder News: सीतामढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: 12 साल की मासूम का गला रेता, खेत में मिला शव, हड़कंप!

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई। तत्काल डुमरांव एएसपी राज ने टीम गठित कर ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्त में ले लिया। इसके बाद पीड़ित से उनकी पहचान कराई गई। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के मुताबिक 14 वर्षीय छात्रा अपने घर से विद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए गई थी। लौटने के क्रम में नामजद दरिंदों ने उसका अपहरण कर लिया और फिर एक कमरे में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

पीड़ित छात्रा की जब तबीयत बिगड़ने लगी तो उसे छोड़कर सभी फरार हो गए। देर शाम छात्रा किसी तरह घर पहुंची। उसने परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों ने महिला थाना में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियो को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी मनीष कुमार ने बताया कि सिकरोल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप होने की जानकारी मिली है। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Mineral Transport News: बिहार में अवैध खनिज परिवहन पर सरकार का 'कड़ा' प्रहार! 10 जून से लागू होंगे नए सख्त नियम

वहीं, डुमरांव एएसपी राज ने टीम गठित कर ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्त में ले लिया है। आरोपियों की उम्र लगभग 21 से 25 वर्ष बताई जा रही है। सभी गिरफ्तार आरोपियों का मेडिकल जांच के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics News: सम्राट चौधरी का पीएम मोदी को भावुक पत्र: 12 साल में कैसे बदला बिहार का भाग्य! DARBHANGA से लेकर पूरे राज्य...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल की प्रशंसा की। उन्होंने पीएम मोदी के मार्गदर्शन में राज्य के विकास औ#BiharPolitics,#PMModi,#SamratChaudhary

IIT Patna Placements News: IIT पटना के हाइब्रिड छात्रों ने मारी बाजी, 56 लाख का पैकेज! NEP मॉडल की सफलता

आईआईटी पटना के हाइब्रिड यूजी-पीजी छात्रों को 2026 भर्ती सीजन में शानदार प्लेसमेंट मिला है। अधिकतम 56 लाख रुपये का पैकेज मिला। यह NEP 2020 के हाइब्रिड मॉडल की सफ#IITPatnaPlacements,#HybridLearning,#EducationNews

Darbhanga Lottery News: दरभंगा जंक्शन पर ‘बड़ा ‘बंपर इनाम’ का खेल’ खत्म! 86 हजार लॉटरी टिकट जब्त|Madhubani -अंतरप्रदेशीय कनेक्शन की इनवेस्टिगेशन!

दरभंगा जंक्शन पर जीआरपी ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 86 हजार से अधिक अवैध लॉटरी टिकटों का विशाल भंडार जब्त किया है। दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार किए गए, जिससे अवैध ल#DarbhangaNews,#BiharCrime,#LotteryScam

Patna Crime News: पटना में छात्रा से बड़ी वारदात, झांसा देकर ऑटो में खींचा, पढ़िए – दोस्त, तेज म्यूज़िक और बहादुरी… ये हो क्या...

पटना में मगध महिला कॉलेज की एक छात्रा ने चलती ऑटो से कूदकर अपने अपहरण के प्रयास को विफल कर दिया। परीक्षा देकर लौट रही छात्रा को ऑटो चालक और एक अन्य व्यक्ति ने अ#PatnaCrime,#StudentSafety,#AbductionAttempt