spot_img

बिहार में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, औरंगाबाद से 162 IED बरामद

spot_img
- Advertisement -

औरंगाबाद जिले में लगातार पुलिस की कांबिंग जारी है। दो दिनों पूर्व मदनपुर थाना क्षेत्र के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सलियों की खोज में निकले सुरक्षा बलों पर विध्वंसक कार्रवाई को अंजाम देने के नापाक मंसूबे को औरंगाबाद की पुलिस ने एक बार फिर नाकाम किया (162 IED recovered from Aurangabad) था।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जहां,औरंगाबाद-गया के सीमावर्ती क्षेत्रों के पचरुखिया, सिमराडाह, लडूइया वर्षीडीह, शिकारी कुआं, मोरगड्डी, भंडरवा सहित आसपास के जंगली क्षेत्रों में नक्सलियों के द्वारा सुरक्षा बलों पर हमले किए जाने की योजना बनाई जा रही थी। पुलिस ने उसे नाकाम किया। ताजा मामला फिर उसी औरंगाबाद जिले के नक्सल प्रभावित इलाके की है जहां फिर से बिहार सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ सघन अभियान में 162 आईईडी बरामद किए हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगाए गए हथियार और गोला-बारूद बरामद करने के लिए अभियान जारी है। सीआरपीएफ ने बताया कि पुलिस ने औरंगाबाद में 13 आईईडी नष्ट किए। पास की एक गुफा से एक-एक किलो वजन के 149 आईईडीएस बरामद किए गए और नष्ट कर दिए गए।

यह भी पढ़ें:  PM Modi News: PM मोदी का ऐतिहासिक सफर: 12 साल सत्ता में, नेहरू के रिकॉर्ड को छुआ, देश में क्या बदला? पढ़िए 12 उपलब्धियां

जानकारी के अनुसार, औरंगाबाद जिले के नक्सल प्रभावित लडुइया पहाड़ इलाके में सीआरपीएफ और पुलिस के संयुक्त अभियान में शुक्रवार से लेकर शनिवार दोपहर तक 162 आईडी बरामद किया गया है। सभी को नष्ट कर दिया गया है।

पुलिस के इस अभियान में अभी तक किसी नक्सली के गिरफ्तार होने की सूचना नहीं है। 150 से ज्यादा आईईडी बरामद होने पुलिस और सुरक्षाबलों के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। अगर नक्सली अपने मंसूबे में कामयाब हो जाते तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

सीआरपीएफ ने बताया कि शुक्रवार को बिहार के औरंगाबाद के लडुइया पहाड़ इलाके में सीआरपीएफ और बिहार पुलिस के सर्च अभियान के दौरान जवानों को 13 प्रेशर आईईडी का पता चला। इसके बाद जवानों ने आईईडी को मौके पर ही नष्ट कर दिया और ऑपरेशन जारी रखा। इसके बाद शनिवार दोपहर तक कुल 162 आईईडी बरामद किए हैं।

सीआरपीएफ और बिहार पुलिस का अभियान अभी भी जारी है। सीआरपीएफ ने बताया कि पुलिस ने औरंगाबाद में 13 आईईडी नष्ट किए और पास की एक गुफा से एक-एक किलो वजन के 149 आईईडीएस बरामद किए गए जिसे नष्ट कर दिए गए है।

यह भी पढ़ें:  Bihar NEET News: बिहार नीट परीक्षा: सरकार ने उठाया बड़ा कदम, अब IAF करेगा प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, छात्रों को मिलेगी मुफ्त यात्रा! जानिए - Darbhanga, Madhubani, Bhagalpur समेत किन जिलों में है क्या तैयारी!

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि इतनी बड़ी संख्या में आईईडी कहां से आए और इसको लाने वाले कहां हैं। एडीजी बिहार ने बताया कि इस अभियान में अभी तक किसी नक्सली के गिरफ्तार होने की सूचना नहीं है। 162 आईईडी बरामद होने पुलिस और सुरक्षाबलों के लिए बड़ी सफलता है।

यह भी पढ़ें:  Patna MLC News: MLC चुनाव: अरबों की संपत्ति से लेकर अधूरी पढ़ाई तक, उम्मीदवारों के हलफनामों ने खोली पोल!

अगर नक्सली अपने मंसूबे में कामयाब हो जाते तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है कि इतनी बड़ी संख्या में आईईडी कहां से आए और इसको लाने वाले कहां हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics News: सम्राट चौधरी का पीएम मोदी को भावुक पत्र: 12 साल में कैसे बदला बिहार का भाग्य! DARBHANGA से लेकर पूरे राज्य...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल की प्रशंसा की। उन्होंने पीएम मोदी के मार्गदर्शन में राज्य के विकास औ#BiharPolitics,#PMModi,#SamratChaudhary

IIT Patna Placements News: IIT पटना के हाइब्रिड छात्रों ने मारी बाजी, 56 लाख का पैकेज! NEP मॉडल की सफलता

आईआईटी पटना के हाइब्रिड यूजी-पीजी छात्रों को 2026 भर्ती सीजन में शानदार प्लेसमेंट मिला है। अधिकतम 56 लाख रुपये का पैकेज मिला। यह NEP 2020 के हाइब्रिड मॉडल की सफ#IITPatnaPlacements,#HybridLearning,#EducationNews

Darbhanga Lottery News: दरभंगा जंक्शन पर ‘बड़ा ‘बंपर इनाम’ का खेल’ खत्म! 86 हजार लॉटरी टिकट जब्त|Madhubani -अंतरप्रदेशीय कनेक्शन की इनवेस्टिगेशन!

दरभंगा जंक्शन पर जीआरपी ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 86 हजार से अधिक अवैध लॉटरी टिकटों का विशाल भंडार जब्त किया है। दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार किए गए, जिससे अवैध ल#DarbhangaNews,#BiharCrime,#LotteryScam

Patna Crime News: पटना में छात्रा से बड़ी वारदात, झांसा देकर ऑटो में खींचा, पढ़िए – दोस्त, तेज म्यूज़िक और बहादुरी… ये हो क्या...

पटना में मगध महिला कॉलेज की एक छात्रा ने चलती ऑटो से कूदकर अपने अपहरण के प्रयास को विफल कर दिया। परीक्षा देकर लौट रही छात्रा को ऑटो चालक और एक अन्य व्यक्ति ने अ#PatnaCrime,#StudentSafety,#AbductionAttempt