back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 18, 2026
spot_img

“तेजस्वी बाबू बिहार में फेर से शराब चालू करवा देहू….एकरा बारे में मुख्यमंत्री जी से भी बात करहु“

spot_img
- Advertisement -

बिहार में शराबबंदी कानून लागू के सात साल बाद भी इसको लेकर सत्ता और विपक्ष की एक सहमति नहीं बन पाई है। स्थिति बिहार में इसको लेकर विकट है सो शराबबंदी कानून खबरों में है। नीतीश कुमार लगातार लोगों के टारगेट पर हैं। फिलहाल पूर्व से मोर्चा खोलने वाले पूर्व सीएम मांझी एक्शन में हैं। मगर, इसबार उन्होंने सीएम साहेब की जगह डिप्टी साहेब को चुना है। कहा है,“तेजस्वी बाबू बिहार में फेर से शराब चालू करवा देहू“ बड़ी कृपा होगी। इससे कई फायदे हैं…पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

- Advertisement -

गठबंधन में शामिल दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने लगातार यह मांग कर रहे हैं कि, इस कानून को वापस लिया जाए इससे बेहद नुकसान हो रहा है।  इसी कड़ी में उन्होंने अब अपनी यह मांग बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के पास भी रख दी है।

- Advertisement -

गया में भगवान बुद्ध की तपोभूमि बोधगया के कालचक्र मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे तेजस्वी यादव के सामने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने खुले मंच से यह कह दिया कि, राज्य में फिर से शराब चालू होना चहिए।  मांझी ने अपने मगही अंदाज में कहा कि, तेजस्वी बाबू बिहार में फेर से शराब चालू करवा देहू, एकरा बारे में मुख्यमंत्री जी से भी बात करहु।

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: JDU का तेजस्वी को 'ओपन चैलेंज'... क्या तेजस्वी बचा पाएंगे कुर्सी? 'हिम्मत है तो अपने MLA फैसल रहमान को निकाल कर दिखाएं'

दरअसल बोधगया में बौद्ध महोत्सव का आयोजन किया गया है। इसके एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और जीतन राम मांझी भी पहुंचे हुए थे। इस कार्यक्रम में मंच से संबोधन के दौरान जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव से बड़ी मांग कर दी।

उन्होंने बिहार में शराब फिर से चालू करने की वकालत करते हुए अपने मगही अंदाज में कहा कि “तेजस्वी बाबू बिहार में फेर से शराब चालू करवा देहू, एकरा बारे में मुख्यमंत्री जी से भी बात करहु।” मतलब ये की शराब को फिर से चालू किए जाने के विषय को लेकर जितन राम मांझी ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात करने को कहा।

मांझी ने कहा कि, गया और बिहार ,में  देश-विदेश से पर्यटक आ रहे हैं। लेकिन, कोई भी यहां रुक ही नहीं रहे हैं, थोड़ी देर घूमकर सीधे बनारस और पड़ोसी राज्य झारखंड के हजारीबाग जा रहे हैं, जिससे राजस्व काफी नुकसान हो रहा है। जब बाहर के पर्यटक रुकेंगे ही नहीं तो विदेशी मुद्रा से राजस्व कैसे बढ़ेगा? इसलिए हम सीएम नीतीश जी से अंदर-अंदर ही शराबबंदी को समाप्त करने के लिए मांग करेंगे। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव जी से भी कह रहे हैं इसे समाप्त करने के लिए उन्हें कहे। प्रतिबंध लगाने से बोधगया का पर्यटन घट गया है। अगर यहां शराबबंदी हटेगा तो बिहार के पर्यटक बिहार में ही रुकेंगे और इससे बिहार की आय बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि, शराबबंदी हटने से पर्यटन में 10 गुना बढ़ोतरी होगी। बोधगया अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल कहने से नहीं, बल्कि विदेशी मेहमानों को खाने-पीने के चीजों को प्रबंध करने से अंतरराष्ट्रीय स्थल कहलाएगा।

यह भी पढ़ें:  Rahul Gandhi Parliament: 'टपोरी' की तरह बर्ताव, महिलाओं को असहज करते हैं राहुल गांधी', कंगना रनौत का तीखा हमला! पढ़िए ...'ऐ तू', 'तू तड़ाक'


जीतन राम मांझी ने शराब को चालू करने के कई फायदे भी उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को गिनाए। उन्होंने कहा कि गया और बिहार में घुमने के लिए  देश-विदेश से पर्यटक आ रहे हैं। लेकिन वो घुमने के बाद यहां रुक नहीं रहे हैं। वो आस-पास के राज्यों में रुकते हैं क्योंकि बिहार में शराबबंदी है।

यह भी पढ़ें:  Decolonization of India: राष्ट्रपति भवन से हटी लुटियंस की मूर्ति, चक्रवर्ती राजगोपालाचारी की प्रतिमा स्थापित; क्यों अहम है यह कदम?

 

जब वो बिहार में रुकेंगे ही नहीं तो बिहार में विदेशी मुद्रा से राजस्व कैसे बढ़ेगा? उन्होंने कहा कि शराबबंदी के कारण पर्यटकों की संख्या घट गई है। इसलिए तेजस्वी बाबू, मुख्यमंत्री से शराबबंदी वापस लेने की बात करें। जिससे बिहार घुमने आए हुए पर्यटक बिहार में ही रूकेंगे और बिहार की आय भी बढ़ेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

धुरंधर 2 पर Film Piracy का साया: जानें क्या है कानून और कितना जुर्माना!

Film Piracy: Film Piracy एक ऐसा खतरा है जो फिल्म उद्योग को लगातार नुकसान...

दिल्ली में बेकाबू हुए Dry Fruit Prices: पश्चिमी एशिया संकट का सीधा असर

Dry Fruit Prices: वेस्ट एशिया में जारी भू-राजनीतिक उथल-पुथल का सीधा असर अब देश...

जल्द आ रही है Triumph Speed T4, रॉयल एनफील्ड हंटर को देगी कड़ी टक्कर

Triumph Speed T4: भारतीय मोटरसाइकिल बाजार में जल्द ही एक नया खिलाड़ी दस्तक देने...

शक्ति, साधना और सकारात्मकता का महापर्व Chaitra Navratri 2026

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की उपासना का महापर्व चैत्र नवरात्रि हमें नकारात्मकता पर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें