

उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। स्चच्छता अभियान के तहत विभाग की ओर से नगर पंचायत बिरौल में कचरा उठाने के लिए दस टोटो वाहन उपलब्ध कराया गया है।
- Advertisement -
- Advertisement -
इससे सफाई कर्मियों को कचरा उठा कर उसे डिसप्जोल करने में काफी सहूलियत होगी। जानकारी के अनुसार प्रखंड के अफजला पंचायत को नगर पंचायत में परिवर्तन कर दिया गया है।
- Advertisement -
यहां चुनाव नहीं होने से विकास कार्य अब तक अवरुद्ध है। जबकि नगर विकास विभाग ने इस क्षेत्र को वर्ष 2017 में ही नगर परिषद घोषित करने से संबंधित अधिसूचना जारी कर दिया।
लेकिन, प्रखंड स्तर पर आननफानन में इस क्षेत्र को नगर पंचायत का प्रस्ताव भेज कर यहां का विकास कार्य अवरुद्ध कर दिया गया। वर्तमान समय में 11 वार्ड का नगर पंचायत बिरौल में प्रशासन की ओर से सिर्फ सफाई कार्य किया जा रहा है। अन्य विकास कार्य चुनाव उपरांत ही संभव है।
- Advertisement -




