spot_img

उत्पाद छापेमारी में प्रतिनियुक्त जवान को ट्रक ने रौंदा, होमगार्ड जवान समेत दो की मौत

spot_img
- Advertisement -

नवादा से बड़ी खबर है जहां सड़क हादसे में होम गार्ड जवान बिन्देश्वरी प्रसाद समेत युवक रोह थाना क्षेत्र के जलालपुर ग्रामीण सुनिल सिंह के पुत्र हरेराम कुमार की मौत ऑन द स्पॉट हो गई। जवान उत्पाद छापेमारी में शामिल थे। बताया जाता है कि रोह थाना क्षेत्र के कुंडा भलुआ गांव निवासी बलदेव यादव के पुत्र होम गार्ड जवान संख्या 12/39 बिन्देश्वरी प्रसाद कौआकोल थाना में शराब की छापेमारी कार्य के लिए प्रतिनियुक्त थे। शनिवार को जवान थाना से राशन लेने के लिए अपना घर आया था।

- Advertisement -

राशन लेकर थाना जाने के लिए भट्टा मोड़ के पास बस का इंतजार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने होम गार्ड जवान कै रौंद दिया, जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई।

- Advertisement -

घटना की सूचना पर सदर अस्पताल पहुंचे दोनों मृतक के परिजनों के करूण-क्रंदन से पूरा अस्पतााल गमगीन हो गया। नगर थाना के एसआई ने कागजी प्रक्रिया पूरा कर दोनों शव का पोस्टमार्टम कर परिजन को सौंप दिया।

- Advertisement -

वहीं, रोह थाना क्षेत्र के जलालपुर ग्रामीण सुनिल सिंह के पुत्र हरेराम कुमार की मौत सड़क हादसे में हो गई। हरेराम अपने दो साथियों के साथ मां सरस्वती की मूर्ति विसर्जन के लिए पूजन सामग्री लेने के लिए वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बाघीबरडीहा बाजार आ रहा था।

इसी दौरान नवादा-जमुई पथ पर वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बेगराजपुर गांव के पास तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने हरेराम को जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर हो गई। साथ रहे दोस्तों ने आस पास रहे लोगों के सहयोग से हरेराम को सदर अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: दरभंगा में बड़ा धार्मिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक फैसला: अहल्यास्थान मंदिर का 12.77 करोड़ से होगा कायाकल्प, जानिए – कैसे चमकेगा कमतौल!

दरभंगा के ऐतिहासिक अहल्यास्थान स्थित रामजानकी मंदिर के संरक्षण और सौंदर्यीकरण का कार्य 12.77 करोड़ रुपये की लागत से शुरू हो गया है। विधायक जीवेश कुमार ने शिलान्DarbhangaNews,AhalyasthanTemple,BiharTourism

Samastipur Mausam News: समस्तीपुर में गर्मी और उमस से लोग बेहाल! जानें कब मिलेगी राहत और क्या है कृषि सलाह?

समस्तीपुर में गर्मी और उमस से लोग बेहाल हैं। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के आंकड़ों के अनुसार, अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस और 78#SamastipurNews,#BiharWeather,#MausamUpdate

National Political News: ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका! 22 TMC सांसदों ने थामा NCP का हाथ, क्या होगा असली TMC का?

दिल्ली में ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि 22 TMC सांसदों ने दलबदल कानून से बचने के लिए नेशनलिस्ट सिटिजन पार्टी (NCP) का दामन थाम लिया है। वे भविष्य मे#DelhiPolitics,#TMCMPS,#BengalPolitics

Darbhanga PM Surya Ghar News: खुशखबरी! अब मुफ्त बिजली से रोशन होंगे हजारों आशियाने, Darbhanga में 7902 घरों में लगेंगे निःशुल्क सोलर पैनल

दरभंगा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना सहित 2790 करोड़ की ऊर्जा परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस योजना से 2.5 लाख घरों को मुफ्त#DarbhangaNews,#PMSuryaGhar,#BiharElectricity