back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

Big Accident : पाकिस्तान के बलूचिस्तान के लासबेला में बस खाई में गिरी, 44 की मौत

spot_img
- Advertisement - Advertisement

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के लासबेला जिले में रविवार सुबह एक बस के खाई में गिरने से 44 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। बस क्वेटा से कराची जा रही इस बस में 48 यात्री सवार थे।

- Advertisement -

बताया गया है कि एक्सीडेंट इतना भीषण था कि नाले में गिरते ही बस में आग लग गई। यह बस कराची से क्वेटा जा रही थी। क्षेत्र की सहायक कमिश्नर हमजा अंजुम नदीम ने कहा कि बस में 48 लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद ही राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिए गए थे और सभी शवों को निकाल लिया गया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Land Record: बिहार लैंड रिकॉर्ड अब घर बैठे... मिलेगी पुरानी जमीन रजिस्ट्री, जून से कीजिए ऑनलाइन डाउनलोड... चप्पलें नहीं घिसेंगी

वहीं, घायलों को पास के ही सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, बचावकर्मियों को रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आईं, क्योंकि हादसा रविवार देर रात हुआ और अंधेरे की वजह से पुलिस को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

लासबेला जिले के सहायक आयुक्त हमजा अंजुम के मुताबिक 48 यात्रियों को लेकर वाहन क्वेटा से कराची की ओर जा रहा था। तेज रफ्तार वाहन लासबेला के पास यू-टर्न लेने के दौरान एक पुल के खंभे से टकरा गया और उसमें आग लग गई।

बताया जा रहा है कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के मुताबिक हादसा रविवार देर रात हुआ और अंधेरे की वजह से बचावकर्मियों को रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार शवों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट का सहारा लिया जा सकता है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सहायक स्टाफ नर्स पदों पर बंपर Staff Nurse Recruitment: 390 रिक्तियां घोषित, जल्द करें आवेदन!

Staff Nurse Recruitment: देश के विभिन्न सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में करियर बनाने...

Darbhanga Water Crisis: दिल्ली ने जाना दरभंगा में पानी की किल्लत, पढ़िए 66 साल पुराने पश्चिमी कोसी तटबंध का रिचार्ज

Darbhanga Water Crisis को लेकर जिले के सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने दिल्ली...

Darbhanga AIIMS: दरभंगा AIIMS निर्माण में आएगी अब तूफानी तेजी? DM ने दिए ऐसे निर्देश कि सब हो गए अलर्ट! पढ़िए… ‘सुपर-स्पेशलिटी’ सूर्योदय अब...

Darbhanga AIIMS: दरभंगा की जमीन पर स्वास्थ्य का 'सुपर-स्पेशलिटी' सूर्योदय अब ज्यादा दूर नहीं,...

2026 में आ रही हैं धमाकेदार Mahindra SUV, थार से लेकर इलेक्ट्रिक गाड़ियां तक!

Mahindra SUV: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी दमदार पहचान रखने वाली महिंद्रा एंड महिंद्रा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें