back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

सरस्वती पूजा पंडाल में धावा बोल अपराधियों ने सो रहे युवक के सीने में उतार दी ताबड़तोड़ गोली, पहले चेहरा पहचाना फिर की हत्या

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बक्सर से बड़ी खबर आ रही है यहां सरस्वती पूजा पंडाल में सो रहे युवक को हथियारों से लैस अपराधियों ने सरस्वती पूजा पंडाल पर धावा बोलते हुए गोलियों से भून डाला। अपराधियों ने अच्छेलाल पासवान के 17 वर्षीय पुत्र विक्कीऊर्फ राजेश पासवान को उस दौरान गोलियों से भून डाला जब वह पंडाल में सोया हुआ था।

- Advertisement -

घटना शांति नगर मोहल्ले की है। देर रात अपराधि पंडाल में घुसे। वहां कई लोग सो रहे थे। उन्होंने पहले युवक विक्की ऊर्फ राजेश की पहचान की और फिर सीने में गोली दाग दी।

जानकारी के अनुसार, घटना के बाद इलाके में आक्रोश है। तरह-तरह की चर्चा हो रही है। अपराधी मोटरसाइकिल पर आए थे। फिलहाल पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पिता अक्षय लाल का कहना है कि पूर्व में कोई विवाद हुआ था, लेकिन आपस में मिल बैठ कर इस मामले को सुलझा लिया गया था।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मोदी सरकार के बड़े फैसले: Union Cabinet Decisions से देश में विकास की बही नई गंगा, इन क्षेत्रों में होंगे ऐतिहासिक बदलाव

अचानक आकर इन लोगों ने मेरे बेटे को गोली मार दी।राजेश पासवान पेशे से बाइक मिस्त्री का काम करता था। उधर, अपराधी गोली मार कर रात  में फरार हो गए। अपराधियों के भागने पर वहां पर मौजूद लोग शोर करने लगे, लेकिन वो भाग चुके थे। पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के मुताबिक शांति नगर मोहल्ला स्थित मां सरस्वती पूजा पंडाल में विक्की सो रहा था। इसी दौरान देर रात करीब दो बजे हथियारों से लैस अपराधियों ने धावा दिया। वहां कई लोग सो रहे थे। सबकी पहचान के बाद विक्की को गोलियों से छल्ली कर दिया।

गोलीबारी की आवाज सुन स्थानीय लोग पूजा पंडाल में पहुंचे। तभी घटना का शिकार हुए उस युवक बक्सर के सदर अस्पताल ले जाया गया। हालांकि अस्पताल के चिकित्सक डॉ. संजय सिंह के मुताबिक अस्पताल पहुंचते ही युवक को मृत घोषित कर दिया। बक्सर थाना की पुलिस जांच में जुट गई है।

इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है. दोनों के नाम गोपी चौहान उर्फ विशाल चौहान और छोटू चौहान है। उनको रात से पुलिस पकड़ने के प्रयास में लगी थी। टाइगर मोबाइल और डीआयू  सहित नगर थाना की पुलिस उनको उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल दोनों गिरफ्तार में आए लोगों से पूछताछ की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

NCL में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर बंपर Sarkari Naukri का मौका!

Sarkari Naukri: अगर आप दसवीं पास हैं और आपके पास संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा...

MS Dhoni: आखिर क्यों छोड़ी थी माही ने अचानक कप्तानी? सामने आया बड़ा खुलासा!

MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी का...

स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान: Smart TV गाइड 2026

Smart TV: टीवी खरीदने का फैसला सिर्फ स्क्रीन के आकार या रेजोल्यूशन तक सीमित...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें