spot_img

गर्ल्स स्कूल में घुसकर अपराधियों ने बरसाई धांय-धांय गोलियां, टारगेट पर था शिक्षक…ग्रामीणों ने दिखाई दिलेरी

spot_img
- Advertisement -

इस वक्त की एक बड़ी खबर सुपौल के प्रतापगंज थाना क्षेत्र से सामने आ रही है जहां गर्ल्स हाई स्कूल प्रतापगंज में पैदल घुसे चार की संख्या में हथियारबंदअपराधियों ने घुसकर जमकर गोलियां बरसाईं हैं। गोलीबारी से दहशत का माहौल बन गया। जो जहां था वहीं से भागना शुरू कर दिया। हालांकि इस दौरान ग्रामीणों में कुछ लोगों ने दिलेरी दिखाते हुए दो अपराधी को खदेड़ कर स्कूल से दो किलोमीटर दूर बस्ती के पास पकड़ा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar News: बिहार में 'सोलर स्ट्रीट लाइट' पर अब नहीं होगा अंधेरा! हर जिले में दिखेगा स्टेटस, जानिए कैसे?

घटना गर्ल्स हाई स्कूल प्रापगंज में सोमवार की है। ग्रामीणों ने आवाज सुनकर वहां जब पहुंचे तो गोली चल रही थी। दो अपराधी हालांकि भाग गए मगर दो को ग्रामीणों ने दबोच लिया। अब पुलिस मौेके पर पहुंच कर जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, चार की संख्या में हथियार से लैस अपराधियों ने एक सहायक शिक्षक मिथिलेश कुमार पर गोली चलाई। इस दौरान एक के बाद एक  पांच राउंड फायरिंग हुई। सभी अपराधी पैदल ही पहुंचे थे। शिक्षक मिथिलेश कुमार पर दूर से ही अंधाधुंध फायरिंग के कारण मिथलेश कुमार किसी तरह छुप कर अपनी जान बचाई।

- Advertisement -

गोली की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण स्कूल की तरफ दौड़े। ग्रामीण जब विद्यालय पहुंचे तो देखा कि चार की संख्य़ा में अपराधी गर्ल्स स्कूल परिसर में फायरिंग कर रहे हैं। ग्रामीणों को आता देख चारों अपराधी गांव की तरफ भागने की कोशिश करने लगे तभी दो लोग पकड़े गए। इस दौरान गांव में भगदड़ मच गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur Good News: मुजफ्फरपुर देगा रेडीमेड...बनेगा टेक्सटाइल हब, Garment Unit Bihar खुलेगी 30 करोड़ की गारमेंट यूनिट, 1500 लोगों को मिलेगा रोजगार!

ग्रामीणों ने दो अपराधी को खदेड़ कर स्कूल से दो किलोमीटर दूर बस्ती के पास पकड़ कर मौके पर पहुंची. प्रतापगंज पुलिस के हवाले कर दिया है। वहीं दो अन्य अपराधी भागने में सफल हो गए। गर्ल्स हाई स्कूल प्रतापगंज के सहायक शिक्षक मिथिलेश कुमार इस दौरान बिल्कुल बच गए। प्रतापगंज पुलिस मामले को जांच में जुट गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Gayaji News: गया फसल में आग: 1000 बीघा गेहूं जलकर राख, किसानों की मेहनत हुई बर्बाद

गया फसल में आग: बिहार के गया जिले से आई एक दर्दनाक खबर ने...

Bihar Police: Samrat Cabinet Decision: बिहार में छात्राओं की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम, 1500 स्कूटी-3200 बाइक मंजूर, जानिए क्या है तैयारी!

बिहार पुलिस स्कूटर: बिहार में कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा...

Madhubani News: जयनगर सीमा सुरक्षा पर बड़ा एक्शन, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत-DGP विनय कुमार ने INDO – NEPAL बॉर्डर पर संभाला मोर्चा, NH 227B,...

जयनगर सीमा सुरक्षा: भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार कितनी गंभीर है,...

Darbhanga News: SH-56 धरौड़ा-माधोपुर के बीच भीषण सड़क हादसा, युवक गंभीर, पढ़िए बाइक – पिकअप टक्कर

Benipur Accident: बिहार के बेनीपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहाँ...