spot_img

दरभंगा के बिरौल में बिजली के सहायक अभियंता और सीओ बैठक से रहे नदारद…फिर बचा क्या…सभी सदस्य उठकर चल दिए…बहिष्कार

spot_img
- Advertisement -
उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। प्रखंड पंचायत समिति की बैठक प्रमुख रुकसाना परवीन की अध्यक्षता में शुरू होने के साथ ही सहायक अभियंता बिजली विभाग और सीओ बैठक से अनुपस्थित रहने से आक्रोशित सदस्यों ने बैठक बहिष्कार की घोषणा कर दी।
बीपीआरओ प्रभाकर कुमार झा ने सीओ के उपस्थित नहीं होने का कारण बताया उसके बाद सदस्यों को समझा बुझाकर सदन की कार्यवाही फिर से शुरू की गई। जिसमें बीपीडीपी के तहत वित्तीय वर्ष वार्षिक कार्य योजना, सहसराम पंचायत में संचालित प्राथमिक विद्यालय ब्रवोत्तर को अपग्रेड करने की मांग की गई।
सदस्यों की ओर से सदन में लाये गए प्रस्तावों में मुखिया की ओर से ग्राम सभा का आयोजन पंचायत में डुगडुगी बजवा कर या सभी सदस्यों के सुचना के आधार पर होनी चाहिए, जिसमें पीआरएस, पंचायत सेवक, पंचायत स्तर के सभी सरकारी कर्मी के साथ पंचायत समिति को सूचित करना अनिवार्य हो।
प्रखंड कार्यालय में सफाई कर्मी की नियुक्ति की जाय,प्रखंड भवन मे जितने सीसीटीवी केमरा है उन सभी को अविलंब चालू किया जाय करने सहित अन्य कार्य योजना प्रस्ताव लाया गया। इसके साथ ही बैठक की सूचना देने के बाद भी अनुपस्थित रहने वाले प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।
मौके पर उपप्रमुख अर्पणा  कुमारी,लक्ष्मी देवी,कुमारी आरती,रौशन कुमार सिंह,बबलू सदा,श्रवण ठाकुर,मिथिलेश कुमार सहित कई सदस्यों के अलावा बीईओ, पीओ, सीडीपीओ, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें:  Darbhanga BIG News: दरभंगा में बोले Bihar गवर्नर सय्यद अता हसनैन- विकसित भारत बनाएंगे, LNMU से दिया सीधा संदेश- सिर्फ GDP नहीं, मानव प्रसन्नता भी विकास की कुंजी
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Gayaji News: गया फसल में आग: 1000 बीघा गेहूं जलकर राख, किसानों की मेहनत हुई बर्बाद

गया फसल में आग: बिहार के गया जिले से आई एक दर्दनाक खबर ने...

Bihar Police: Samrat Cabinet Decision: बिहार में छात्राओं की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम, 1500 स्कूटी-3200 बाइक मंजूर, जानिए क्या है तैयारी!

बिहार पुलिस स्कूटर: बिहार में कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा...

Madhubani News: जयनगर सीमा सुरक्षा पर बड़ा एक्शन, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत-DGP विनय कुमार ने INDO – NEPAL बॉर्डर पर संभाला मोर्चा, NH 227B,...

जयनगर सीमा सुरक्षा: भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार कितनी गंभीर है,...

Darbhanga News: SH-56 धरौड़ा-माधोपुर के बीच भीषण सड़क हादसा, युवक गंभीर, पढ़िए बाइक – पिकअप टक्कर

Benipur Accident: बिहार के बेनीपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहाँ...