back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

ज्वेलर्स दुकान में चोरी की नीयत से घुसे अपराधियों की दुकानदारों से मुठभेड़, तीन दुकानदारों को अपराधियों ने लोहे की छड़ से सिर फोड़ा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बेगुसराय के मंझौल ओपी क्षेत्र के मंझौल बाजार में अपराधियों ने बीती देर रात एक ज्वेलर्स दुकान में चोरी की नीयत से घुसे मगर आसपास के दुकानदारों के जाग जाने और बाहर निकलते ही अपराधियों ने उनपर जानलेवा हमला बोल दिया। उन पर लोहे की छड़ से हमला कर दिया।

- Advertisement -

हमले में तीन दुकानदारों के सिर फट गए। तीनों मूर्छित होकर गिर पड़े। शोरगुल की आवाज सुनकर जब अन्य दुकानदार बाहर आए, तो अपराधियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। सभी लोहे की छड़ को चलाते हुए भागने लगे। करीब आधे घंटे तक दुकानदारों ने अपराधियों के साथ मुठभेड़ किया।

- Advertisement -

वहीं, इस दौरान करीब 50 मीटर की दूरी पर स्थित सत्यारा चौक पर पुलिस की 112 गाड़ी लगी हुई थी। दुकानदारों जब पुलिसकर्मियों को बुलाने गए, तो 112 पर मौजूद सभी पुलिसकर्मी सोए हुए थे। दुकानदारों ने उ्हें जगाया को प्रशासन ने घटनास्थल पर जाने से इंकार कर दिया। यह सारी घटना लगभग एक से डेढ़ घंटे तक चलती रही, लेकिन प्रशासन को इसकी भनक भी नहीं लग सकी।

- Advertisement -

प्रत्यक्षदर्शी और पीड़ित दुकानदार गणेश चौधरी ने बताया कि रविवार की रात लगभग 1 बजकर 45 मिनट पर लगभग एक दर्जन की संख्या में चोर पूरी प्लानिंग के साथ मंझौल बाजार स्थित आलोक ज्वेलर्स दुकान में चोरी करने पहुंचे थे। सभी चोर अलग-अलग दिशा व अलग-अलग कार्य कर रहे थे। चार चोरों ने लोहे के छड़ और खंती से दुकान के शटर में लगे ताला को तोड़कर उसे ऊपर उठा दिया। इसके बाद वे अंदर घुसे और गल्ले में रखा 85 हजार रुपए नदक और लगभग 2 किलो चांदी का बर्तन उठा लिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का पंचांग: 11 फरवरी 2026, बुधवार का शुभ और अशुभ समय

Aaj Ka Panchang: सनातन धर्म में प्रत्येक दिवस का अपना विशेष महत्व होता है,...

महाशिवरात्रि 2026 दान: महादेव की कृपा पाने के लिए करें इन वस्तुओं का दान

Mahashivratri 2026 Daan: महाशिवरात्रि का पावन पर्व शिव भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता...

‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ का जलवा जारी, जानिए कुल Box Office Collection!

Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों दो बड़ी फिल्मों 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें