spot_img

झाड़-फूंक के नाम पर लाखों ऐंठे, मांगने पर महिला-बेटी को किया निर्वस्त्र, पति के सामने पीटा, बाल घसीटा, बेटी की वीडियो बनाई

spot_img
- Advertisement -

अररिया के फारबिसगंज से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां पैसे लेन-देन के नाम पर महिला और उसकी बेटी को निवस्त्र करते हुए दरिंदगी की गई है। उन दोनों की पति के साथ पिटाई करते हुए नाबालिग बेटी की निवस्त्र हालत में मोबाइल से वीडियो बनाया गया है। मामले में पुलिस की कार्रवाई सामने आई है जहां आठ लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, मामला रामपुर दक्षिण पंचायत का है। यहां वार्ड नौ की रहने वाली पचास वर्षीय गुलशन खातून और उसकी सात साल की बेटी को निर्वस्त्र कर दिया गया। पति जिब्राइल की पिटाई की गई है। मामला झाड़ फूंक के नाम पर लाखों लेने का है।

- Advertisement -

मामले में मो हारून समेत जायदा खातून, शाहनवाज,मो. ताइम, कलामुद्दीन, मनशेर,मुश्ताक और मो. जलील पर महिला गुलशन ने दरिंदगी की एफआईआर कराई है। कहा है कि पहले से लाठी डंडे से सभी लैस थे। तीनों को बंधक बनाकर लात-घुसा-लाठी बेल्ट से मारपीट करने लगे।

- Advertisement -

इस मामले में बथनाहा थाना में एक लिखित आवेदन पीड़िता ने देते हुए आठ लोगों को नामजद किया है। इसमें गुलशन खातून ने कहा है कि मो.हारून ने अपने मोबाइल संख्या 7091249477 से 7782986002 पर फोन कर झाड़ फूंक और इलाज के नाम पर लिए गए 4 लाख रुपये में से कुछ रुपये लेने के लिए आने को कहा।

इस पर महिला अपने पति और सात साल की नाबालिग बच्ची के साथ जब उनके घर के दरवाजे और पहुंची तो मो. हारून समेत जायदा खातून, शाहनवाज,मो. ताइम, कलामुद्दीन, मनशेर,मुश्ताक और मो. जलील पहले से लाठी डंडे से लैस थे। तीनों को बंधक बनाकर पिटाई की गई।

नाबालिग बेटी को निवस्त्र कर मोबाइल से वीडियो बनाने अश्लील अमर्यादित व्यवहार किया गया। बेटी को बचाने के लिए जाने पर महिला के साथ भी अमर्यादित व्यवहार हुआ। बाल पकड़कर घसीटा गया। अर्द्धनग्न कर दिया।महिला ने इसी क्रम में आरोपियों पर चांदी के चेन, मोबाइल समेत पति के पास से 10 हजार रुपये छीन लेने का भी आरोप लगाया है।

मारपीट से पति-पत्नी की मरणासन्न स्थिति के बाद अगल बगल के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Social Security Pension: बिहार के लाखों पेंशनभोगियों को मिली बड़ी राहत, जारी हुई मार्च की पेंशन

Social Security Pension: बिहार के करोड़ों पेंशनभोगियों के लिए एक अच्छी खबर आई है!...

Gayaji News: गया फसल में आग: 1000 बीघा गेहूं जलकर राख, किसानों की मेहनत हुई बर्बाद

गया फसल में आग: बिहार के गया जिले से आई एक दर्दनाक खबर ने...

Bihar Police: Samrat Cabinet Decision: बिहार में छात्राओं की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम, 1500 स्कूटी-3200 बाइक मंजूर, जानिए क्या है तैयारी!

बिहार पुलिस स्कूटर: बिहार में कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा...

Madhubani News: जयनगर सीमा सुरक्षा पर बड़ा एक्शन, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत-DGP विनय कुमार ने INDO – NEPAL बॉर्डर पर संभाला मोर्चा, NH 227B,...

जयनगर सीमा सुरक्षा: भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार कितनी गंभीर है,...