back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

पुश्तैनी देह व्यापारी… सेक्स रैकेट का सरगना शमशेर खलीफा का आखिर बिहार के किस-किस जिलों में फैला था नेटवर्क…हो रही तलाश…बंधक बनाकर कराता था जबरन देह व्यापार

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बेगूसराय में नाबालिग लड़की और महिलाओं को बंधक बनाकर देह व्यापार करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना शमशेर खलीफा की गिरफ्तारी से कई राज खुलेंगे। आखिर इस पुश्तैनी देह व्यापारी का कहां कहां फैला था रैकेट। उसके खिलाफ हत्या और देह व्यापार के कई मामले दर्ज हैं। उसका नेटवर्क कटिहार, पूर्णिया समेत बिहार के कई जिलों में फैला है। अब पुलिस अन्य जिलों के तार खंगालने में जुटी है।

- Advertisement -

कारण, इससे पहले छापेमारी के दौरान सात महिलाएं व आठ पुरूषों को देह व्यापार में लिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। साथ ही, दो नाबालिग बच्चियों को अनैतिक देह व्यापार के केंद्र से सकुशल बचा कर बाहर निकाला गया था। उस मामले में शमशेर खलीफा पुलिस की नजरों से फरार चल रहा था। उस पर बलिया में चार मामले दर्ज हैं। शमशेर खलीफा पर एक हत्या समेत वेश्यावृत्ति के 4 मामले दर्ज हैं। इसमें वेश्यावृत्ति के धंधे से अकूत संपत्ति अर्जित की है। इसकी संपत्ति को जब्त करने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही।

- Advertisement -

शमशेर खलीफा नाबालिग लड़की और महिलाओं को बंधक बना कर उन्हें जिस्मफरोशी के दलदल में धकेल देता था। वो इस धंधे के जरिए वो अकूत संपति भी अर्जित कर चुका है। बलिया थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव का रहने वाला शमशेर खलीफा देह व्यापार का एक संगठित गिरोह चलता था। जो महिलाओं और नाबालिग लड़कियों को देह व्यापार में जबरन धकेलने का काम करता था।

- Advertisement -

सूचना के आधार पर बेगुसराय पुलिस आरोपी शमशेर खलीफा की तलाश में जुटी हुई थी। आखिरकार पुलिस ने उसे बलिया थाना क्षेत्र से दबोचने में सफलता पाई। इस बारे में जानकारी देते हुए एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि शमशेर खलीफा बलिया थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव का रहने वाला है। जो सेक्स रैकेट का एक बड़ा गिरोह चलता था।

 

वो महिलाओं और नाबालिग लड़कियों को बंधक बनाकर उसे उनसे जबरन देह व्यापार करवाता था। उन्होंने आगे बताया कि पिछले महीने ही शमशेर खलीफा के बलिया वाले ठिकाने पर छापेमारी की गई थी।जहां से एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था।

 

पुलिस ने इस जगह से 7 महिलाओं और 8 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। तभी से पुलिस शमशेर खलीफा की तलाश में जुटी हुई है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि शमशेर खलीफा पर एक हत्या समेत वेश्यावृत्ति के 4 मामले दर्ज हैं।मिली जानकारी के बाद पुलिस की पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है। शमशेर खलीफा के सेक्स रैकेट का जाल बेगूसराय, कटिहार, पूर्णिया समेत कई जिलों में फैला रखा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का पंचांग: 11 फरवरी 2026, बुधवार का शुभ और अशुभ समय

Aaj Ka Panchang: सनातन धर्म में प्रत्येक दिवस का अपना विशेष महत्व होता है,...

महाशिवरात्रि 2026 दान: महादेव की कृपा पाने के लिए करें इन वस्तुओं का दान

Mahashivratri 2026 Daan: महाशिवरात्रि का पावन पर्व शिव भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता...

‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ का जलवा जारी, जानिए कुल Box Office Collection!

Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों दो बड़ी फिल्मों 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें