back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 10, 2026
spot_img

मंदिर में घुसे दो अपराधी, भगवान को किया पहले प्रणाम फिर उठा ले गए कैश से भरा दानपेटी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

नालंदा जिला मुख्यालय बिहार शरीफ के नगर थाना इलाके के अंबेर चौक स्थित मां वैष्णवी देवी मंदिर में दानपेटी की चोरी हुई। सुबह दो बदमाश मंदिर में आए…पहले इधर-उधर घूम कर देखा। इसके बाद भगवान को प्रणाम किया और टेबल पर रखी दानपेटी को बैग में रखकर फरार हो गए। दान पेटी में करीब 25 हजार रुपए रखे हुए थे। चोरों की यह करतूत मंदिर में लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई है।

- Advertisement -
दिन दहाड़े मंदिर में चोरी की इस घटना से लोग आश्चर्य कर रहे हैं । लोगों ने बताया कि पास के मंदिर में कुछ दिन पूर्व भी चोरी की घटना घट चुकी है। शहर के व्यस्त इलाके में चोरी की घटना से पुलिस की चौकसी पर सवालिया निशान खड़ा हो रहा हैं।

मंदिर के पुजारी सुभाष कुमार ने बताया कि करीब 11:47 मिनट पर दो युवक मंदिर में प्रवेश कर कुछ देर मंदिर में रुकने के बाद सामने रखें दानपेटी को उठाकर बैग में रख लिया। इसके बाद दोनों वहां से फरार हो गया। दोपहर बाद जब वे मंदिर पहुंचे तो टेबल पर रखा दानपेटी गायब मिला।

- Advertisement -

इधर उधर खोजने के बाद भी जब पता नहीं चला तो उन्होंने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। जिसमें दो युवक करीब 11:47 मिनट पर मंदिर में प्रवेश किया। इधर उधर घूमने के बाद दान पेटी को बैग में रखते हुए देखा जा रहा है।

- Advertisement -

बिहार थाना अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने बताया कि मंदिर के पुजारी की ओर से सूचना दी गई है। सीसीटीवी फुटेज में दो युवक को चोरी करते देखा जा रहा है। पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

महाशिवरात्रि 2026 दान: महादेव की कृपा पाने के लिए करें इन वस्तुओं का दान

Mahashivratri 2026 Daan: महाशिवरात्रि का पावन पर्व शिव भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता...

‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ का जलवा जारी, जानिए कुल Box Office Collection!

Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों दो बड़ी फिल्मों 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी...

Astronaut बनने का सपना कैसे करें साकार? जानें पूरी प्रक्रिया और योग्यता

Astronaut: अंतरिक्ष में जाने का सपना बचपन से ही कई लोगों को रोमांचित करता...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें