spot_img

ट्रक के चक्के में फंसकर घसीटाते बाइक सवार साले-बहनोई की मौके पर मौत, लगी ट्रक में भीषण आग

spot_img
- Advertisement -

पूर्णिया से बड़ी खबर है जहां भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार साला-बहनोई की मौत हो गई है। हादसा, पूर्णिया के बाइपास रोड के बेलौरी स्थित अब्दुल्ला नगर में हुआ है जहां एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार साला-बहनोई की मौत हो गयी है।

- Advertisement -

तेल टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार बेहद दर्दनाक तरीके से अपनी जान गंवा बैठे। बताया जा रहा है ओवरटेक करने की कोशिश में यह हादसा हुआ है। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार गुलाबबाग के गुंडा चौक और बेलौरी के बीच बायपास रोड पर अब्दुल्ला नगर में यह हादसा हुआ। इस हादसे में टैंकर में आग लग गयी। टैंकर के ड्राइवर और खलासी मौके से फरार हो गये।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Samastipur News: समस्तीपुर में ATM Robbery, कटर से काटा ATM, उड़ाए ₹2 लाख कैश, पुलिस सवालों के घेरे में

मृतकों की पहचान संतोष मंडल और पुनीत मंडल के रूप में की गयी। दोनों रिश्ते में साला-बहनोई थे। हादसा इतनी भीषण थी कि टैंकर के चपेट में आते ही बाइक सवार और उसकी बाइक ट्रक के अगले चक्के में फंस कर काफी दूर तक घसीटाता चला गया।

इस क्रम में बाइक की टंकी से पेट्रोल गिरते ही आग लग गयी, जिससे ट्रक में आग लग गई। जिससे एक बाइक सवार पूरी तरह जल गया और उसकी मौत हो गई। दूसरा बाइक सवार टैंकर के पीछे के चक्के से दब गया. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga violence: बाइक टक्कर से भड़की आग, 10 घायल, 6 थानों की पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

Darbhanga violence: बिहार के दरभंगा जिले से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आ...

‘ सम्राट ’ सरकार का बड़ा फैसला…बिहार में 50 हजार दीदियों को मिलेंगे 10-10 लाख के लोन…

Bihar News: बिहार की लाखों जीविका दीदियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। राज्य...

Bihar Heatwave का कहर: पारा 45 पार, बक्सर बना सबसे गर्म शहर, जानें कारण और राहत के संकेत

Bihar Heatwave: बिहार में गर्मी ने अपने तेवर मई से पहले ही दिखा दिए...

Bihar Floor Test: सम्राट चौधरी सरकार आज सदन में पेश करेगी विश्वास मत, जानिए क्या है पूरा गणित?

Bihar Floor Test: बिहार की राजनीति में इन दिनों गजब का उठापटक देखने को...