spot_img

JDU नेत्री सह चिकित्सक की अश्लील VIDEO कॉल का ‘वीडियो’ वायरल होने के बाद बवाल…उल्टे पड़े हर दांव

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी जिले में सत्ताधारी दल की एक नेत्री सह महिला चिकित्सक की गुंडागर्दी चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि उक्त नेत्री ने उनके अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में अपने नर्सिग होम में कार्यरत एक कर्मी ओमप्रकाश को पहले अर्धनग्न कर जमकर पिटाई की और उसके शरीर को गर्म सरिया से दागा। फिर उसको लेकर जेल भिजवाने के लिए थाना में लेकर पहुंच गई। लेकिन थाना पहुंचने के बाद यह पूरा मामला ही उल्टा पड़ गया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, जेडीयू नेत्री का वायरल वीडियो सामने आने के बाद महिला ने 22 जनवरी को पुलिस में केस दर्ज कराई थी। अभी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करती, इसके पहले ही एक नया मामला सामने आ गया।

- Advertisement -

महिला चिकित्सक पर आरोप है कि एक पूर्व कम्पाउंडर को रास्ते से उठाकर अर्धनग्न कर निर्मम पिटाई की है। छोलनी व सरिया को गर्म कर युवक के शरीर के अंतः स्थान को दागा गया। गुरुवार देर शाम अर्धनग्न युवक को हाथ बांधकर महिला चिकित्सक सह सत्ताधारी दल की नेत्री थाने  पहुंच गई।

- Advertisement -

 

यह तस्वीर सामने आते ही शहर में सनसनी फैल गयी । महिला चिकित्सक ने युवक पर अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप लगाकर पिटते हुए थाना पहुंची थी। पुलिस ने युवक की स्थिति देख त्वरित इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां नगर थाने की पुलिस ने पीड़ित युवक का फर्द बयान लेकर केस दर्ज करने को लेकर संबंधित थाना को भेज दिया। पीड़ित युवक के फर्द बयान पर पुलिस महिला चिकित्सक सह पूर्व जदयू नेत्री समेत कई कर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। पढ़िए पूरी खबर

इस बार जिस नेत्री ने अश्लील वीडियो वायरल करने का केस दर्ज कराई थी, उसी पर केस दर्ज हो गया। दरअसल, जेडीयू नेत्री ने 2 फरवरी को अर्धनग्न हालत में एक शख्स को लेकर थाने पहुंच गई। उस शख्स की पिटाई की गई थी और शरीर के आंतरिक स्थान पर गर्म सलाखों से दागने की बात सामने आई थी। इसके बाद पुलिस ने युवक के फर्द बयान पर नेत्री के खिलाफ ही केस दर्ज किया है।

पुलिस ने पूछताछ के क्रम में उस युवक पर जुल्म ढाने के आरोप में नेत्री सह चिकित्सक पर केस दर्ज कर लिया है।मामला शहर के छतौनी थाना क्षेत्र का है।जहां नेत्री पर दर्ज केस में युवक ने बताया है,कि मुझे जबरन गाड़ी में बैठाकर अवधेश चौक के समीप महिला नेत्री के नर्सिग होम में लाया गया।जहां मुझ पर अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप लगाते हुए जमकर पिटाई की गई फिर मेरे अंत:स्थान को गर्म छोलनी और सरिया से दागा गया फिर अंडरवियर पहनाकर रस्सी में बांधकर थाने में लाया गया।

जेडीयू नेत्री ने 22 तारीख को थाने में आवेदन देकर वीडियो वायरल कर प्रतिष्ठा से खिलवाड़ करने का आवेदन दी थी। पुलिस को दिए आवेदन में नेत्री ने कहा था कि नगर निगम चुनाव में मेरे विरोधी रहे लोग मुझे,मेरे पति एवं ससुर को बदनाम करने की कोशिश कर रहे। पहले ही मेरे विरोधी मेरा कट पेस्ट वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी थी, जिसका लिखित शिकायत हमने सभी अधिकारियों से की थी।

नगर निगम चुनाव बीतने के बाद मैं जब अपने नर्सिंग होम में बैठी थी तो 21 जनवरी को मेरे पति को फोन आय़ा। बताया गया कि मेरे चेहरे का कट पेस्ट वीडियो बनाकर वायरल किया जा रहा है। कुछ ही देर के बाद मेरे मोबाइल नंबर पर कॉल करके बताया गया कि आपका वीडियो वायरल किया जा रहा है।

इसके बाद कई नंबरों से वह अश्लील वीडियो भेजा गया. इस तरह से ना जाने कितने लोगों के पास इस वीडियो को भेजा गया होगा। नेत्री ने पुलिस से कहा कि इन सभी बातों पर ध्यान रखते हुए वीडियो की जांच की जाए। वीडियो कहां से आया, इसका पता लगाया जाए।

साथ ही वायरल करने वाले व्यक्ति पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि कोई भी व्यक्ति किसी महिला के सम्मान से खेलने की कोशिश न करे। साथ ही वायरल वीडियो पर तत्काल रोक लगाई जाए। महिला की शिकायत पर मोतिहारी पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत दो ज्ञात व अन्य मोबाईल नंबर धारकों पर केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।

इस मामले छतौनी थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया की महिला चिकित्सक द्वारा एक युवक को रस्सी से बांध कर थाना लाया गया था, जिसके शरीर पर चोट और जलने के कई गंभीर निशान थे।जिसका सदर अस्पताल में इलाज कराया गया। उसने महिला चिकित्सक सहित पांच के विरुद्ध आवेदन दिया है। आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर दोषी के विरुद्ध अग्रेतर कार्रवाई किया जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Traffic News: विक्रमशिला सेतु पर बड़ा फैसला: जाम खत्म, हटेंगे ब्रेकर, बाइक के लिए अलग लेन; जानें डीएम के निर्देश

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर लगने वाले भीषण जाम से अब मिलेगी राहत। जिलाधिकारी ने सभी ब्रेकर हटाने, बाइक लेन बनाने और सुरक्षाकर्मियों की सुविधाएं बेहतर करने के#BhagalpurTraffic,#VikramshilaSetu,#BiharNews

Darbhanga Army News: DCE का कमाल…दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के नवीन प्रकाश ने रचा इतिहास! भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने

दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के पूर्व छात्र नवीन प्रकाश भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। उनकी इस उपलब्धि से दरभंगा जिले और संस्थान का नाम रोशन हुआ है, जो युवा#DarbhangaNews,#IndianArmy,#DCEAlumni

Bhagalpur Crime News: भागलपुर में जमीन नापी बनी खूनी जंग की वजह, पिता-पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जानिए पूरा मामला!

भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में जमीन नापी को लेकर हुए खूनी संघर्ष में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक शिकाय#BhagalpurNews,#CrimeNews,#LandDispute

Darbhanga Liquor News: बेनीपुर में 42 लीटर अवैध शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार: क्या खत्म होगा शराब का धंधा?

दरभंगा के बेनीपुर में मद्य निषेध थाना पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 42 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में दो शराब तस्करों को भी गिरफ्ता#DarbhangaNews,#BiharCrime,#LiquorBan