spot_img

मुजफ्फरपुर के गायघाट, बेनीबाद, सकरा, मीनापुर, कटरा, बोचहां, पीयर के थानाध्यक्षों को मिला DSP Manoj Pandey का टास्क…करना होगा पब्लिक के लिए यह काम

spot_img
- Advertisement -

दीपक कुमार, गायघाट देशज टाइम्स। डीएसपी पूर्वी मनोज कुमार पांडेय की अध्यक्षता में शनिवार को क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। अनुमंडल के विभिन्न थाना के थाना प्रभारी मौजूद थे। इस दौरान विभिन्न थानों में दर्ज कांडों की बारी बारी से डीएसपी ने समीक्षा किया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

साथ ही मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। डीएसपी ने विभिन्न थानों में लंबित कांडों के निष्पादन, फरार वारंटियों की गिरफ्तारी का निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को दिया। डीएसपी ने कहा कि आपराधिक प्रवृति के लोगों पर पुलिस विशेष निगरानी रखें, रात्रि गश्ती तेज करें, सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा पुलिस एवं जनता के बीच के बीच समन्वय बनाने की दिशा में कारगर पहल करने का निर्देश दिया।

- Advertisement -

कहा कि थाना आने वाले हर व्यक्ति के साथ अच्छा व्यवहार करें। साथ कि कहा कि जनता की बात को अनसुनी नहीं करें। जनता की समस्याओं को सुनें और समस्या का समाधान करें।

यह भी पढ़ें:  Muzaffurpur News: गायघाट NH-27 पर बेरुआ पुल के पास भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बाइक रेलिंग से टकराई, दो युवक गंभीर

मौके पर पुलिस निरीक्षक सकरा और मीनापुर, कटरा, कटरा थानेदार दिलीप प्रसाद सिंह, गायघाट थानेदार अजय कुमार पासवान, बेनीबाद ओपी प्रभारी अभिषेक कुमार, मुसहरी थानेदार नरेन्द्र कुमार, हथोड़ी थानेदार, मीनापुर थानेदार, बोचहां थानेदार, पीयर थानेदार, हत्था ओपी प्रभारी, सिवाईपट्टी थानेदार सहित अन्य थाना प्रभारी मौजूद थे।

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: दरभंगा Liquor Arrests पुलिस का बड़ा एक्शन, 57 नशेड़ी पकड़े गए, दो वारंटी भी गिरफ्तार

Liquor Arrests: दरभंगा में शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी मुहिम जारी है। इसी...

Bihar News: बिहार में बड़ा बदलाव, अब CMO की सीधी निगरानी में ब्लॉक, अंचल और थाना, CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

सीएमओ की सीधी निगरानी: बिहार विधानसभा में विश्वास मत पर बहस के बीच मुख्यमंत्री...

Jamui BIG News: जमुई जवाहर नवोदय विद्यालय में 10वीं के छात्र की संदिग्ध मौत, Big Mystery

जवाहर नवोदय विद्यालय मौत: जमुई से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरे...

Bhagalpur News: भागलपुर में ‘फर्जी पत्रकार गिरफ्तार’, रेस्टोरेंट मालिक से उगाही करते रंगे हाथ पकड़े गए 5 आरोपी! दो युवती फरार

फर्जी पत्रकार गिरफ्तार: बिहार के भागलपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है,...