back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

दरभंगा के जाले में युवाओं ने सीखे रंगों के हर्बल गुलाल बनाने के टिप्स, अब खोलेंगे होली पर आर्थिक संपन्नता के द्वार

spot_img
- Advertisement - Advertisement

जाले, देशज टाइम्स। कृषि विज्ञान केंद्र जाले दरभंगा में चार फरवरी को तीन दिवसीय हर्बल गुलाल पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन प्रमाण पत्र वितरण के साथ हुआ।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

केंद्र के अध्यक्ष डॉ. दिव्यांशु शेखर ने बताया कि होली में लोग रसायन युक्त गुलाल का इस्तेमाल करते हैं, जो उनकी त्वचा को हानि पहुंचाता है ऐसे में प्राकृतिक तरीके से बनने वाला हर्बल गुलाल मानव के लिए सुरक्षित है।

- Advertisement -

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में जाम पर चलेगा 'बुलडोजर'! एलिवेटेड रोड के लिए मची खलबली, जानें पूरा अपडेट...अवैध निर्माण की छाती पर नया रास्ता

उन्होंने कहा कि विभिन्न रंगों का हर्बल गुलाल बनाकर होली या अन्य अवसरों पर युवा वर्ग खासकर महिलाएं गुलाल के नाम पर होने वाले खर्च को बचा सकती हैं। और, आस पड़ोस में इसकी बिक्री करवा कर अपने घरों के लिए आर्थिक आमदनी भी जुटा सकती है।

 

इस प्रशिक्षण की संचालिका गृह वैज्ञानिक पूजा कुमारी ने बताया कि इस कार्यक्रम में जोगियारा, नगरडीह, जाले तथा ततैला गांव के 30 ग्रामीण युवक एवं युवतियों ने भाग लिया है। इनमे उन्हें अलग-अलग प्रकार के फल एवं सब्जियों के इस्तेमाल से अबीर बनाना सिखाया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें:  Darbhaga Suspicious Death: सुरक्षा गार्ड की अकाल मृत्यु...संदिग्ध...अचानक थम गईं सांसें, पढ़िए गहराया रहस्य और परतें उधेड़ने में जुटी पुलिस

प्रशिक्षणार्थियों ने चुकंदर से गुलाबी रंग पालक अथवा धनिया से हरा रंग तथा कच्चा हल्दी से पीला रंग बनाया ।गांव के बेरोजगार युवक एवं युवतियां इसे स्वरोजगार के रूप में अपना सकते हैं।

 

कार्यक्रम के दौरान केंद्र के अन्य वैज्ञानिक इंजीनियर अंजलि सुधाकर, डॉ. गौतम कुणाल, डॉ. सिराजुद्दीन, डॉ. जगपाल, डॉ. चंदन कुमार संजीव कुमार अमरेंद्र कुमार तथा अन्य कर्मी उपस्थित थे ।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Weekly Horoscope: 15 से 21 फरवरी 2026 का साप्ताहिक राशिफल: महाशिवरात्रि का दिव्य प्रभाव

Weekly Horoscope: ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 15 से 21 फरवरी 2026 का यह सप्ताह...

Richest Bollywood Actress: आलिया, दीपिका या ऐश्वर्या? जानिए बॉलीवुड की सबसे अमीर एक्ट्रेस कौन!

Richest Bollywood Actress: बॉलीवुड में अभिनेत्रियों की चमक-धमक देखकर अक्सर लगता है कि ये...

नई Renault Duster: Creta और Seltos के लिए बड़ा खतरा!

Renault Duster: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक बार फिर SUV सेगमेंट में जबरदस्त हलचल...

झारखंड JPSC Recruitment: पॉलिटेक्निक लेक्चरर के 355 पदों पर बंपर भर्ती, जानें आवेदन की पूरी जानकारी

झारखंड में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें