spot_img

कार के भीतर से निकली युवक की लाश….मच्छर अगरबत्ती से दम घुटा या कुछ और…

spot_img
- Advertisement -

जमुई में सड़क किनारे खड़ी कार से बंगाल के एक युवक की लाश मिली है। कार भीतर से लॉक थी। शीशे भी बंद थे और अंदर में लाश पड़ी थी। लोगों की भारी भीड़ जमा होने के बाद पहुंची पुलिस को आशंका है कि दम घुटने से युवक की मौत हुई है। शनिवार की रात वह कार में ही सो गया था और रविवार की सुबह कार से उसके शव को बरामद किया (The dead body of a young man came out from inside the car) गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Jamui News: रामनवमी पर जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा जमुई, शोभा यात्रा में दिखा शौर्य और भक्ति का अद्भुत संगम

मामला, टाउन थाना क्षेत्र के बाईपास रोड स्थित एक होटल के पास की है। जहां बंगाल का रहने वाला यह शख्स जिसकी पहचान कथित तौर पर एक चालक के रूप में हुई है, शनिवार की देर रात कार के अंदर वह सोया हुआ था। सुबह लोगों ने उसे मृत देखा।

- Advertisement -

कयास लगाया जा रहा कि दम घुटने से उसकी मौत हो गई है। स्थानीय लोगों ने शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर प्रशासन ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया जांच में दम घुटने से मौत की आशंका जताई जा रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Jamui Housing Crisis: जमुई में रेलवे के नोटिस से 60 से अधिक महादलित परिवार बेघर होने की कगार पर, बुलडोजर का खौफ

घटना की जानकारी चालक के परिवार वालों को देने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और छानबीन में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक ड्राइवर कार में मच्छर मारने वाली कॉइल जलाकर सोया था।

कार के शीशे पूरी तरह से बंद होने के कारण कॉइल का जहरीला धुआं पूरी कार में भर गया होगा और दम घुटने से उसकी मौत हो गई होगी। हालांकि पुलिस का यह भी कहना है कि मौत के सभी बिंदुओं पर जामच की जा रही ह और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Babar Azam ने गद्दे पर भी छोड़ा कैच, फैंस ने फिटनेस पर उठाए सवाल!

Babar Azam: पाकिस्तानी क्रिकेट के सुपरस्टार Babar Azam इन दिनों मैदान से बाहर भी...

एप्पल का ‘लॉकडाउन मोड’ बना अभेद्य किला, जानें कैसे बचाएं अपना डेटा

iPhone Security: स्मार्टफोन सुरक्षा के बढ़ते खतरे के बीच, Apple ने अपने 'लॉकडाउन मोड'...

साप्ताहिक राशिफल (29 मार्च से 4 अप्रैल 2026): ग्रहों का गोचर और आपके जीवन पर प्रभाव

Saptahik Rashifal: चैत्र नवरात्र के पवित्र दिनों में ग्रहों की चाल आपके जीवन पर...