spot_img

ट्रक ने मैट्रिक की छात्रा को कुचला, मौत से गुस्साए लोगों ने ट्रक को फूंका, लगाई आग, पुलिस को पीटा, खदेड़ा

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

सीवान से बड़ी खबर है जहां जिले के महादेवा थाना क्षेत्र अंतर्गत हकाम हाइवे पर रविवार को एक ट्रक ने छात्रा फस्सिल थाना क्षेत्र के ओरमा गांव निवासी हैप्पी कुमारी (15) को रौंद दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
हैप्पी साइकिल से शहर के महादेवा स्थित प्रताप सर के यहां कोचिंग में पढ़ने जा रही थी। जैसे ही वह हकाम हाइवे पर पहुंची, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया।

- Advertisement -

इससे गुस्साए लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। लोगों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। घंटों सड़क पर हंगामा होता रहा। पुलिस वालों ने भागकर जान बचाई। लोगों ने पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। लोग वहां पहुंचे और उग्र हो गए। जब पुलिस पहुंची तो पुलिस को लोगों ने घटनास्थल से भगा दिया। कुछ देर पुलिस-पब्लिक के बीच नोक-झोंक भी हुई। लोगों ने शव को लेकर सड़क पर प्रदर्शन किया।

- Advertisement -

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर जुटी भीड़ ने करीब 400 मीटर की दूरी तक पीछा कर ट्रक चालक को पकड़ लिया। फिर उसकी पिटाई शुरू कर दी। ट्रक पर पथराव किया और उसमें आग लगा दी। घटना की सूचना के करीब दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया।

- Advertisement -

मौके पर जुटी भीड़ इतनी उग्र हो गई कि ट्रक चालक की पिटाई शुरू कर दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिसकर्मियों को देख लोग और भी आक्रोशित हो गए और उन्हें दौड़ाकर पीटा। ट्रक को भी आग के हवाले कर दिया। फिलहाल स्थिति नियंत्रित है।

हंगामा शांत कराने के दौरान आक्रोशित लोग पुलिस पर टूट पड़े। दौड़ा-दौड़ाकर पुलिसकर्मियों की पिटाई शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। लोगों ने आरोप लगाया कि महादेवा ओपी थाने की पुलिस सभी बड़े वाहनों को रोक कर रुपये की अवैध वसूली कर रही थी। ट्रक चालक पुलिस से बचकर भाग रहा था और इसी दौरान यह हादसा हुआ।

घटनास्थल पर जुटी भीड़ ने करीब 400 मीटर की दूरी पर पीछा कर ट्रक चालक को पकड़ लिया। फिर ड्राइवर की पिटाई शुरू कर दी। ट्रक पर पहले पथराव किया गया। बाद में उसमें आग लगा दी। घटना की सूचना के करीब 2 घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया।

इस मामले में सीवान सदर एसडीएम रामबाबू बैठा ने बताया कि स्थानीय लोगों ने ट्रक ड्राइवर से पुलिसकर्मियों द्वारा अवैध वसूली का आरोप लगाया गया है। साथ ही कुछ पुलिसकर्मियों की पिटाई की भी सूचना उन्हें मिली है। मामले की जांच हो रही है। आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: मधुबनी के मधेपुर में दो मासूम भाइयों की डूबकर मौत, अब भरे जाएंगे मौत के गड्ढे?

Madhepur News: मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड के टेंगरहा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। गांव के पूरब स्थित एक गहरे गड्ढे में नहाने के दौरान दो सगे नाबालिग भाइयों की#MadhepurNews,#BiharTragedy,#DrowningAccident

NEET री-एग्जाम: परीक्षा देने जा रहे हैं तो खुशखबरी! 21 जून को Darbhanga, बक्सर, गया, झाझा रूट्स पर चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें

Bihar NEET: नीट 2026 की दोबारा परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल ने 21 जून को छह परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का न#BiharNEET,#NEETSpecialTrain,#DanapurDivision

Samastipur Railway News : यात्रियों के लिए बड़ी खबर! 20 जून को पूर्णिया से अमृतसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन 05519, जानें रूट

Samastipur Railway News: समस्तीपुर रेलवे की ओर से यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। 20 जून 2026 को पूर्णिया कोर्ट से अमृतसर के लिए विशेष अनारक्षित ट्रेन संख्या 05519 चलाई जाएगी। यह ट्रेन सु#SamastipurRailway,#PurniaAmritsarTrain,#SpecialTrainBihar

चौंकाने वाला खुलासा: सरकारी नौकरी का लालच देकर 105 युवाओं को बनाया बंधक, समस्तीपुर में बड़ा रैकेट बेनकाब!

Samastipur News: समस्तीपुर पुलिस ने नेटवर्क मार्केटिंग की आड़ में चल रहे मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में सरकारी नौकरी का झांसा देकर बंधक बनाए गए 105 युवक-#SamastipurNews,#HumanTrafficking,#BiharPolice