back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 18, 2026
spot_img

ओझा-गुनी के चक्कर में अधेड़ की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, मोबाइल कॉल से बुलाया काटा और कपड़े में बांधकर आहर में फेंक दी लाश

spot_img
- Advertisement -

गया से बड़ी खबर है जहां इमामगंज थाना क्षेत्र के मोहनपुर टोला सेवानागर गांव में सोमवार की अहले सुबह कुल्हाड़ी से गला काटकर गांव के ही पचास वर्षीय कृष्णा भारती की हत्या कर दी गई। हत्या की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई (murder of middle aged man with ax) है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, हत्या का कारण ओझा गुनी बताया जा रहा हैं। इस संबंध में मृतक के परिजन और ग्रामीण बताते हैं कि कृष्णा भारती कई सालों से ओझा गुनी का काम करते आ रहे थे। उसी दौरान सोमवार को भोर में करीब चार बजे उन्हें किसी की ओर से मोबाइल पर कॉल कर बुलाया गया। वे आए दिन की तरह कॉल आने के बाद चले गए।

- Advertisement -

इधर, जब सुबह गांव के लोग पहाड़ी की तरफ घूमने के लिए गए तो देखा कि‍ किसी व्यक्ति का कपड़े में बांधकर आहर में लाश पड़ी हुई है। इसके बाद ग्रामीणों ने लाश को इधर-उधर करके देखा तो कृष्णा भारती के रूप में उसकी पहचान हुई, तब ग्रामीणों ने इसकी सूचना कृष्णा के परिवार को दी।

- Advertisement -

इसके बाद मृतक के परिजनों ने घटना की जानकारी मिलने पर इमामगंज पुलिस को सूचित किया। वहीं, पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर छानबीन करने के बाद पोस्मार्टम लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज गया भेज दिया। इधर, परिजनों का आशंका हैं कि किसी ने ओझा गुनी करने के नाम पर बुलाकर हत्या कर दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

धुरंधर 2 पर Film Piracy का साया: जानें क्या है कानून और कितना जुर्माना!

Film Piracy: Film Piracy एक ऐसा खतरा है जो फिल्म उद्योग को लगातार नुकसान...

दिल्ली में बेकाबू हुए Dry Fruit Prices: पश्चिमी एशिया संकट का सीधा असर

Dry Fruit Prices: वेस्ट एशिया में जारी भू-राजनीतिक उथल-पुथल का सीधा असर अब देश...

जल्द आ रही है Triumph Speed T4, रॉयल एनफील्ड हंटर को देगी कड़ी टक्कर

Triumph Speed T4: भारतीय मोटरसाइकिल बाजार में जल्द ही एक नया खिलाड़ी दस्तक देने...

शक्ति, साधना और सकारात्मकता का महापर्व Chaitra Navratri 2026

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की उपासना का महापर्व चैत्र नवरात्रि हमें नकारात्मकता पर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें