नालंदा से बड़ी खबर है जहां नूरसराय थाना इलाके के परमनंद बीघा गांव में सोमवार की रात बर्थडे पार्टी के दौरान जमकर फायरिंग की गई है।इस दौरान गोली लगने से में एक सात साल के बच्चे सुधीर प्रसाद के पुत्र मोहित कुमारकी मौत हो गई।
गांव में ही किसी व्यक्ति के घर पर जन्मदिन समारोह का आयोजन हुआ था। इस दौरान हथियार से लैस होकर कुछ लोग पहुंचे थे। मामला, नूरसराय थाना इलाके के परमनंद बीघा गांव का है। जहां, नरेश यादव की पोती के जन्मदिन के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। चर्चा है कि नाच के दौरान गोली चली है, लेकिन नूरसराय थाना पुलिस डांस होने की पुष्टि नहीं कर रही है। पुलिस का कहना है कि केक काटने के दौरान गोली चली है। पढ़िए पूरी खबर
बीती रात बर्थडे पार्टी गोली लगने से में एक सात साल के बच्चे की मौत हो गई। गांव में ही किसी व्यक्ति के घर पर जन्मदिन समारोह का आयोजन हुआ था। इस दौरान हथियार से लैस होकर कुछ लोग पहुंचे थे। पार्टी में वह अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। तभी बच्चे को गोली लगी जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नरेश यादव समेत छह लोगों पर नामजद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही हैं। सभी लोग गांव छोड़कर फरार हैं। पुलिस छापेमारी में जुट गई है और जल्द ही उनको गिरफ्तार करने की बात कह रही है।
उधर, गोली लगने के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में बर्थडे पार्टी छोड़ सभी लोग मौके से फरार हो गए। गोलीबारी की सूचना जैसे ही स्थानीय थाना पुलिस को मिली। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बच्चे की शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल घटना के बाद सभी लोग गायब हैं। पुलिस उनकी छानबीन करने में जुटी है।
सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद फौरन पुलिस गांव पहुंची। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया था। गांव के ही नरेश यादव के पोती की जन्मदिन था इसी मौके पर गोली चली है जिसमें एक बच्चे की मौत हुई है।




