spot_img

झटके में खत्म हो गया माजिद अंसारी का परिवार…3 नाबालिग बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध मौत

spot_img
- Advertisement -

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के क्रालपोरा में एक गैर-स्थानीय परिवार के पांच सदस्यों की मंगलवार और बुधवार की रात संदिग्ध रूप से दम घुटने से मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी माजिद अंसारी का परिवार, जो क्रालपोरा में किराए के मकान में रह रहा था, बेहोश पाया गया। जैसे ही लोगों ने एक स्थानीय डॉक्टर से मदद मांगी, सभी सदस्यों को मृत घोषित कर दिया (Majid Ansari’s family ended in a stroke) गया।

- Advertisement -

कुपवाड़ा जिले के क्रालपोरा इलाके में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान माजिद अंसारी (35) पुत्र अहमद हुसैन उसकी पत्नी सोहाना खातून (30), उनके बच्चे फैजान अंसारी (4), अबू जर (3) और एक दुधमुंहे बच्चे के रूप में हुई है। ये सभी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर के रहने वाले थे।

- Advertisement -

बीएमओ क्रालपोरा ने परिवार के सदस्यों की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि यह दम घुटने का संभावित मामला हो सकता है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि शवों के स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने के बाद वास्तविक विवरण सामने आएगा। उन्होंने कहा, “शवों को यहां लाने के लिए हमने दो एंबुलेंस भेजी हैं, एक बार जब हमें वास्तविक जानकारी मिल जाएगी, तो हम उसके अनुसार साझा करेंगे।

- Advertisement -

माजिद अंसारी का परिवार कुपवाड़ा के क्रालपोरा में किराए के मकान में रह रहा था। मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि के दरम्यान परिवार के सभी सदस्य एक कमरे में बेहोश पाए गए। लोगों ने एक स्थानीय डॉक्टर को इनके घर पर बुलाया। डाक्टरों ने जांच की और सभी सदस्यों को मृत घोषित कर दिया।

बीएमओ क्रालपोरा ने परिवार के सदस्यों की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि इन सभी की मौत दम घुटने के कारण हुई है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि शवों का पोस्टमार्टम करने के बाद ही असली मौत के कारणों का पता चल पाएगा। उन्होंने कहा कि शवों को अस्पताल लाने के लिए दो एंबुलेंस भेजी गई हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Kishanganj News: किशनगंज में लापता लड़कियां: चार नाबालिग घर से निकलीं, रेलवे स्टेशन पर मिली आखिरी लोकेशन, कहां गई? मचा हड़कंप

किशनगंज में लापता लड़कियां: बिहार के किशनगंज शहर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। चार नाबालिग लड़कियां अचानक अपने घरों से गायब हो गई हैं, जिससे परिजनों और स्

Ghanshyampur Nagar Panchayat Election: स्थाई सशक्त समिति का निर्विरोध निर्वाचन, 3 पार्षद चुने गए

Ghanshyampur Nagar Panchayat Election: दरभंगा के घनश्यामपुर में नगर पंचायत की स्थाई सशक्त समिति के चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। इस बार तीन महत्वपूर्ण

Darbhanga News: हाल बड़ा बे-हाल है Health and Wellness Center: सिंहवाड़ा में 10 स्वास्थ्य केंद्रों पर लटके मिले ताले, लापरवाह कर्मियों पर गिरेगी गाज!...

Health and Wellness Center: बिहार के सिंहवाड़ा में स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल बेहाल दिखा है। निरीक्षण के दौरान एक-दो नहीं बल्कि पूरे दस Health and Wellness Cente

Bihar Home Secretary: बिहार गृह सचिव बने कुंदन कुमार, संभाला पदभार, विभाग में जोरदार स्वागत

Bihar Home Secretary: बिहार में प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला जारी है, और इसी कड़ी में एक महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। अब कुंदन कुमार ने राज्य के गृह विभाग के नए सचिव