back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 18, 2026
spot_img

बिहार में नक्सलियों की साजिश Diffuse, 2 हजार कारतूस और भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

spot_img
- Advertisement -

गया से बड़ी खबर है जहां जिले में सुरक्षाबलों की सक्रियता से नक्सलियों की साजिश को नाकाम कर दिया है। सुरक्षाबलों के ऑपरेशन में नक्सलियों के बंकर को भी ध्वस्त कर दिया (Conspiracy of Naxalites in Bihar diffused) गया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इस दौरान नक्सलियों की ओर से प्लांट किए गए कई आईईडी को सुरक्षाबलों ने मंगलवार को डिफ्यूज कर दिया। सीआरपीएफ, कोबरा और गया पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में दो हजार कारतूस व अन्य विस्फोटक सामान मिला है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ की टीम सर्च अभियान में जुटी थी। गया के डुमरिया व औरंगाबाद से सटे क्षेत्र में कार्रवाई चल रही थी। ऑपरेशन के तहत शिकारी कुआं के जंगल में सीआरपीएफ के जवान बम निरोधक दस्ते के साथ सर्च अभियान चलाते हुए आगे बढ़ रहे थे।

 

इसी क्रम में सुरक्षा बलों के जवान नक्सलियों के बने बंकर से कुछ ही दूरी पर पहुंचे, तो शिकारी कुआं के पास सुरक्षाबलों की नजर वहां पड़े प्लास्टिक के दो-तीन रैपर्स पर पड़ी।

इसमें से एक 11 केजी का आईईडी और चार केन बम बताए जा रहे हैं। नक्सलियों ने सभी आईईडी को एक ही वायर से कनेक्ट किया था, ताकि ब्लास्ट घातक और जबरदस्त तरीके से हो। सभी बरामद आईआईडी को सुरक्षाबलों ने प्राप्त स्थल पर ही डिफ्यूज कर दिया।

गया के वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि गया और औरंगाबाद के सीमावर्ती क्षेत्र शिकारी कुआं के पास घने जंगल से सीआरपीएफ के जवानों ने नक्सलियों की ओर से लगाए गए पांच आईईडी बरामद किए हैं। बरामद किए गए सभी आईईडी 150 से 200 मीटर के दायरे में लगाए गए थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स में Sanju Samson की एंट्री, क्या धोनी की विरासत संभालेंगे सैमसन?

Sanju Samson: आईपीएल प्रेमियों, क्या आप तैयार हैं एक ऐसे बदलाव के लिए जो...

जामिया एडमिशन: सुनहरा मौका, 30 नए कोर्स और फीस में बड़ी राहत

Jamia Admission: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्रों के लिए यह...

Kuldeep Yadav की शादी में Yuzvendra Chahal ने मचाया धमाल, बोले ‘तूने गलत बंदा बुला लिया!’

Yuzvendra Chahal: भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे मजेदार और मस्तमौला खिलाड़ियों में से एक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें