back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

प्रश्न पत्र पहुंचाने जा रहे CO सुमन कुमार के वाहन को ट्रक ने कुचला, CO समेत 5 पुलिसकर्मी बुरी तरह जख्मी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बेगूसराय में ट्रक और बरौनी सीओ सुमन कुमार के वाहन के बीच आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। इस भीषण टक्कर में सीओ वाहन के चालक सिपाही और सीओ जख्मी हो (CO Suman Kumar’s vehicle crushed by truck) गए।

- Advertisement -

घायलों में सीओ भवन पर सवार दरोगा अनिल कुमार सिंह होमगार्ड जवान परविंदर यादव उदय कुमार झा और चालाक धर्मेंद्र कुमार शामिल है हालांकि सभी का प्राथमिक उपचार निजी अस्पताल में किया गया है और सभी खतरे से बाहर हैं। घायल सीओ सुमन कुमार ने बताया कि प्रश्न पत्र पहुंचाने जाने के दौरान अनियंत्रित टैंक लोरी ने ठोकर मार दी जिसमें घायल हो गए हैं। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के सुशील नगर के पास एनएच 31 की है। बताया जाता है कि बरौनी सीओ सुमन कुमार परीक्षा ड्यूटी में थे और प्रश्न पत्र लेकर बेगूसराय परीक्षा केंद्र जा रहे थे। तभी सुशील नगर के पास और सीओ वाहन और ट्रक में आमने सामने भीषण टक्कर हो गई।

- Advertisement -

टक्कर में सीओ का वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में सीओ वाहन के चालक दो सिपाही जख्मी हो गए हैं जब सीओ को भी मामूली रूप से जख्मी है। सभी घायलों को तत्काल पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना पर सिंघौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची है और वाहन को जप्त कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। आप तस्वीरों में भी देख सकते हैं की टक्कर इतनी भीषण थी कि सीओ का वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है फिलहाल घटनास्थल पर पुलिस मौजूद है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का पंचांग: 11 फरवरी 2026, बुधवार का शुभ और अशुभ समय

Aaj Ka Panchang: सनातन धर्म में प्रत्येक दिवस का अपना विशेष महत्व होता है,...

महाशिवरात्रि 2026 दान: महादेव की कृपा पाने के लिए करें इन वस्तुओं का दान

Mahashivratri 2026 Daan: महाशिवरात्रि का पावन पर्व शिव भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता...

‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ का जलवा जारी, जानिए कुल Box Office Collection!

Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों दो बड़ी फिल्मों 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें