

प्रशांत कुमार, कुशेश्वरस्थान पूर्वी देशज टाइम्स। स्थानीय मार्केट स्थित निर्मला पैलेस में बुधवार को एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी (SDPO Manish Chandra Chowdhary) की अध्यक्षता में अनुमंडल स्तरीय क्राइम मीटिंग हुई।
- Advertisement -
इस दौरान प्रत्येक थाना की मासिक अपराध की समीक्षा की गई। साथ ही, वांछित आरोपी की गिरफ्तारी, एरिया डोमिनेशन, सघन छापेमारी, सभी थाना की साफ-सफाई तथा सभी थाना क्षेत्र के फरार आरोपी की सूची देने को कहा गया।
सूचना तंत्र को मजबूत करने के साथ ही शराब तस्करों को धरपकड़ अभियान लागातार जारी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने थानाध्यक्ष को पुलिस पब्लिक के बीच सीधा संवाद करने को कहा। किसी भी सूरत में अपराध करने वाले लोगों को किसी प्रकार का लाभ नहीं मिलना चाहिए, सूचना तंत्र को मजबूत करते हुए त्वरित कार्रवाई करें।
वहीं, थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों से आए आम जनता से मिलकर उनकी समस्याओं को सूना एवं उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। इस दौरान एसडीपीओ श्री चौधरी ने लोगों से कहा कि दलाल के फेरे न रहे एवं सीधा संवाद करें। साथ ही उन्होंने बताया कि सरकार आपके द्वार कॉन्सेप्ट की तर्ज पर यहां की समस्या को जानने का प्रयास किया।
मौके पर बिरौल सर्किल इन्सपेक्टर सुरेश राम, बिरौल थाना अध्यक्ष एस एन सारंग, कुशेश्वरस्थान थाना प्रभारी अमीत कुमार, जमालपुर थाना प्रभारी राज नंदन, घनश्याम पुर थाना प्रभारी अजीत कुमार, बरगांव ओपी प्रभारी श्याम कुमार मेहता, तिलकेश्वर ओपी प्रभारी असगर इमाम, बजरा प्रभारी, एएलटीएफ प्रभारी राजनाथ सिंह सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौके पर मौजूद थे।
- Advertisement -




