

उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। पीएनबी के बिरौल शाखा से रुपए निकासी कर अपने घर पोखराम जा रही आशा कार्यकर्ता पोखराम दधोखर निवासी विमल देवी से अपराधकर्मियों ने बड़ी लूट को अंजाम दिया है। लूट के बाद सभी अपराधी फरार हो (Robbers absconded after looting a bag carrying cash from PNB) गए।
इस मामले में पीड़िता आशा कार्यकर्ता विमल देवी ने स्थानीय थाना पुलिस को आवेदन देकर घटना की शिकायत की है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को करीब 12 बजे दिन में पोखराम दधोखर निवासी व आशा कार्यकर्ता विमल देवी बिरौल के पीएनबी शाखा से 40 हजार रुपए निकासी कर पैदल घर जा रही थी।
इसी क्रम में दो अज्ञात अपराधकर्मियों ने सुपौल बस स्टैंड सड़क पर महिला के हाथ से रुपए का थैला छिनतई कर फरार हो गया। महिला की ओर से हल्ला करने पर जबतक लोग कुछ समझ पाते घटना को अंजाम देने वाले दोनों अपराधकर्मी तब तक फरार हो चुके थे।
सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंच कर बैंक के सीसीटीवी फुटेज से तहकीकात शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बैंक के अंदर निकासी फार्म भरने वाला व्यक्ति ही रुपए का थैला छिनतई कर भागा है। पुलिस पदाधिकारी एस आई बृजबिहारी राय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से घटना की जांच की जा रही है।


