spot_img

बस मालिक को बेखौफ अपराधियों ने चारों तरफ से घेरा, फिल्मी स्टाइल में भून डाला…हत्या में रंगदारी और वर्चस्व

spot_img
- Advertisement -

पटना से बड़ी खबर हेै जहां गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका दहल गया है। एक बस मालिक पर अंधाधुंध फायरिंग हुई। इसमें उसकी जान चली गई। बताया जा रहा है कि मामला रंगदारी से संबंधित है।

- Advertisement -

बताया जा रहा कि पटना-मसौढ़ी रोड पर बड़ी पहाड़ी के पास अपराधियों ने फिल्मी स्टाइल ने हत्याकांड बस मालिक  कृपाशंकर सिंह की हत्या को अंजाम दिया।  वर्चस्व और रंगदारी को लेकर विवाद में वारदात की आशंका जताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। बस मालिक को अपराधियों ने चारों तरफ से घेरकर मार डाला।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, अगमकुआं थाना इलाके में बुधवार देर रात घात लगाकर बैठे अपराधियों ने हत्याकांड को अंजाम दिया। बताया जा रहा कि कृपाशंकर सिंह बैरिया बस स्टैंड से बाइक पर घर लौट रहे थे इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया और अंधाधुंध फायरिंग कर दी। 42 वर्षीय कृपाशंकर सिंह अचानक हुई फायरिंग में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तीन गोलियां लगी हैं। तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया, हालांकि तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Patna News: पटना जलजमाव: मानसून से पहले बुडको का बड़ा कदम, सीवरेज पंपिंग स्टेशन से मिलेगी राहत

जानकारी के अनुसार बस मालिक कृपाशंकर सिंह पर पटना के बैरिया बस स्टैंड के पास फायरिंग की गई। कृपाशंकर सिंह हजारीबाग के रहने वाले हैं और अपने मित्र के साथ पटना आए थे। लेकिन बुधवार देर रात पहले से छिपे अपराधियों ने बैरिया बस स्टैंड के पास उनकी ह’त्या कर दी।

बताया जा रहा है कि कृपाशंकर सिंह बाइक से बेउर जा रहे थे। इसी दौरान उन पर हमला हुआ है। जैसे ही वह बड़ी पहाड़ी के पास पहुंचे अचानक आधा दर्जन से अधिक अपराधियों ने चारों ओर से घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

वर्चस्व और रंगदारी के साथ-साथ एजेंटी को लेकर विवाद में हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। वहीं इस वारदात की सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। यही नहीं मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar News: पटना में CBI विशेष जज की नई नियुक्ति, मोहम्मद रुस्तम बने सीबीआई के विशेष जज, संभाला पदभार

सीबीआई विशेष जज: पटना की न्यायिक गलियों में एक बड़ा बदलाव हुआ है। निगरानी...

Darbhanga News: दरभंगा की प्यार में धोखा और रिश्ते की खूनी बगावत की सुरसुरी…Love Marriage के बाद नाबालिग लापता!

Love Marriage: बिहार के दरभंगा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेम...

Nalanda News: नालंदा में Bribe Arrest आंगनवाड़ी सुपरवाइजर ₹3200 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Bihar Bribe Arrest: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग जारी है। इसी कड़ी में...