back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 5, 2026
spot_img

मुजफ्फरपुर के बेनीबाद में शादीशुदा लड़की से महीनों दुष्कर्म में पुलिस मास्टर माइंड के करीब

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

दीपक कुमार, गायघाट देशज टाइम्स। बेनीबाद ओपी क्षेत्र के एक गांव में शादी शुदा लड़की से यौन शोषण मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार एक युवक ने पड़ोसी लड़की को नशीला पदार्थ पिलाकर उसको बेहोश कर दिया। उसके बाद लड़की का अश्लील वीडियो बनाया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इतना ही नहीं अश्लील वीडियो के दम से वह ब्लैकमेल करके कई महीने तक दुष्कर्म करता रहा। इसके अलावा पीड़ित लड़की की शादी हो गई। इसका मामला जब खुला तो आरोपी युवक ने लड़की के ससुराल वाले पर इसका वीडियो भी वायरल कर दिया। पीड़िता के घरवालों की शिकायत पर पुलिस ने आवेदन लिया था।

- Advertisement -

 

मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और आनन फानन में आरोपी युवक विकास कुमार को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं।

वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर करता रहा दुष्कर्म

जानकारी के अनुसार यह मामला बेनीबाद ओपी क्षेत्र के एक गांव का है. पीड़िता द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार एक ही गांव में पीड़िता और आरोपी रहता है। पीड़िता शादीशुदा हैं, बताया गया की पड़ोस युवक के यहां वह रोज दूध लेने जाती थी। उसकी दोस्ती थी।

 

इसी का फायदा उठाकर घर में आने-जाने लगा। युवक पर आरोप है कि बीते महीने पहले झांसा देकर घर बुलाया और नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया। उसके बेहोश हो जाने के बाद अश्लील वीडियो बनाया। आरोप यह भी है कि अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर क़रीब कई महीने तक दुष्कर्म किया। शादी होने के बाद पीड़ित लड़की ससुराल चली गई।

 

आरोपी युवक की ओर से वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़ित लड़की को फिर गांव बुला लिया। यौन शोषण करता रहा। उसके बाद पीड़ित की ओर से लगातार यौन शोषण करने से मना करने पर पीड़ित के ससुराल वालों को वीडीओ भेज कर वायरल कर दिया। इस घटना के बाद पीड़ित लड़की का रिश्ता टूट गया। इससे परेशान होकर परिजन ने युवक के खिलाफ शिकायत पुलिस से आवेदन देकर शिकायत की थी।

इधर मामले में बेनीबाद ओपी प्रभारी ओपी अध्यक्ष रघुनाथ पासवान ने बताया की मामले की जानकारी मिलने पर एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं ।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Stock Market: पॉलीकैब इंडिया को आयकर विभाग का बड़ा झटका, शेयरों में गिरावट क्यों?

Stock Market: देश की प्रमुख वायर निर्माता कंपनी पॉलीकैब इंडिया को आयकर विभाग से...

Aaj Ka Rashifal 5 March 2026: दिव्य ग्रहों का शुभ संयोग और आपके जीवन पर प्रभाव

Aaj Ka Rashifal: आज 5 मार्च 2026 का दिन ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार कई...

iPhone 17e बनाम iPhone 17: कौन सा आईफोन आपके लिए बेहतर?

iPhone 17: भारत के तेजी से बढ़ते स्मार्टफोन बाजार में प्रीमियम सेगमेंट हमेशा से...

Priyanka Chopra ने बताया क्यों चुनी सरोगेसी, बेटी मालती मैरी को लेकर छलका दर्द, ‘किसी चमत्कार से कम नहीं हमारी बेटी’

Priyanka Chopra News: हॉलीवुड से बॉलीवुड तक अपनी धाक जमाने वाली 'देसी गर्ल' प्रियंका...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें