spot_img

दरभंगा के जीवनदिप नर्सिंग होम में जड़ा प्रशासन का ताला, अवैध नर्सिंग होम सील

spot_img
- Advertisement -

फोटो कैप्शन : जाले नगर परिषद के जीवनदिप नर्सिंग होम को जांच दल में शामिल स्वाथ्य पदाधिकारी सील करते हुए।

- Advertisement -

जाले, देशज टाइम्स। जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर परिषद जाले में अवैध नर्सिंग होम के विरुद्ध चलाए गए जांच अभियान के बाद नर्सिंग होम के संचालकों में हड़कंप मच गया।

स्थानीय थाना रोड के जीवनदिप नर्सिंग होम को जांच दल ने सील कर दिया गया है। नर्सिंग होम में छापामारी की भनक मिलते ही कई नर्सिंग होम संचालक अपने-अपने नर्सिंग होम को बंद कर कर्मी सहित फरार हो गए।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime News: दरभंगा में क्राइम ब्रांच का फर्जी अफसर बन ठगों ने बुजुर्ग को लूटा, जानिए पूरा मामला
छापामारी दल जब  रेफरल अस्पताल से 50 गज की दूरी पर अवस्थित जीवनदीप नर्सिंग होम में पहुंचा तो इस नर्सिंग होम के संचालक  प्रदीप कुमार सहित आधा दर्जन कर्मी मौजूद थे,लेकिन मरीज नहीं था, इस नर्सिंग होम के एक कमरे को ऑपरेशन थिएटर एवम कई कमरे में एक दर्जन वेड मौजूद था। नासींग होम संचालक प्रदीप कुमार अपने नर्सिंग होम में मौजूद थे।

- Advertisement -

जांच दल के पदाधिकारी को बताया गया की यह नर्सिंग होम मुजफ्फरपुर के आरबी दुबे के नेतृत्व में संचालित है। जांच दल को डॉ. दुबे की फोटो कापी प्रमाण पत्र एवम अग्निशमन पदाधिकारी का प्रमाणपत्र दिखाया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: एक वैश्विक आह्वान Narma Nawanagar Panchayat मुखिया अनुराधा सिंह का बड़ा कदम: तुलसी लगाकर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश, जानें क्यों है खास

छापेमारी जांच दल की ओर से जब डॉ. डीके दुबे को बुलाने की बात कही गई तो दो दिन बाद उन्हें बुलाया जाने की बात बताई गई। नर्सिंग होम संचालन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र की मांग की गई तो रजिस्ट्रेशन नहीं होने की बात बताई गई।

थक हार कर जांच दल ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विवेकानंद झा के निर्देश के आलोक में डॉ. नीतीश कुमार भारद्वाज ने साथ चल रहे प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक कुमुद रंजन बीएचडब्ल्यू संतोष कुमार राय समेत अनु स्वास्थ्य कर्मियों को इस समय नर्सिंग होम को सील किए जाने का निर्देश दिया जहां इस नर्सिंग होम को सील कर दिया गया है। इस दौरान जाली थाना के सशस्त्र पुलिस बल और पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद दिखे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Electricity News: जाले में बिजली संकट गहराया: पेयजल और पढ़ाई बाधित, क्या प्रशासन देगा राहत? आवेदन पढ़िए - ' महोदय '

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime News: दरभंगा में क्राइम ब्रांच का फर्जी अफसर बन ठगों ने बुजुर्ग को लूटा, जानिए पूरा मामला

दरभंगा में क्राइम ब्रांच का फर्जी अधिकारी बनकर ठगों ने एक बुजुर्ग से दिनदहाड़े सोने की चेन झपट ली। ओझौल गांव में हुई इस घटना से दहशत फैल गई है। पुलिस सीसीटीवी फ#DarbhangaCrime,#ChainSnatching,#BiharPolice

Patna Cyber Crime News: बुजुर्ग महिला को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर लूटे 2.66 करोड़! पढ़िए -‘सुप्रीम कोर्ट’- ‘आरबीआई’ का फर्जीवाड़ा, कैसे हुई ठगी का...

पटना की साइबर पुलिस ने 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला को 'डिजिटल अरेस्ट' कर 2.66 करोड़ रुपये ठगने वाले आरोपी शुभम राय को कोलकाता के हुगली से गिरफ्तार किया है। यह कार्र#PatnaCyberCrime,#DigitalArrest,#KolkataArrest

Patna LNMI News: मंत्री नीतीश मिश्रा ने संभाली LNMI की कमान! CM का आभार, बोले- युवाओं को उद्यमी बनाएंगे

मंत्री नीतीश मिश्रा ने पटना के ललित नारायण मिश्र संस्थान (LNMI) के कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार संभाला। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आभार जताया और संस्थान#PatnaLNMI,#NitishMishra,#BiharEducation

Bihar Electricity News: बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को झटका! 12 घंटे बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, तुरंत करें ये काम

बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। NBPDCL और SBPDCL अपनी ऑनलाइन सेवाओं को 6 जून की शाम 5 बजे से 7 जून की सुबह 5 बजे तक 12 घंटे के लिए बंद रखे#BiharElectricity,#NBPDCL,#SBPDCL