spot_img

RJD विधायक को मिली जान से मारने की धमकी, शराब धंधेबाजों ने किया फोन, कहा…पैरवी करो, नहीं तो गोली मार देंगे

spot_img
- Advertisement -

गोपालगंज से बड़ी खबर है जहां एक युवक को शराब की तस्करी में गिरफ्तारी के बाद गोपालगंज जिले के हथुआ के राजद विधायक राजेश कुमार सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी में कहा गया है मेरे दोस्त को जेल से छुड़वाओं नहीं तो गोली मार देंगे।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, हथुआ से राजद विधायक राजेश कुमार को जान से मारने की धमकी मिली है। पैरवी नहीं करने पर आरोपी के साथी ने यह धमकी दी है। शराब मामले में जेल में बंद एक आरोपी को छुड़ाने के लिए पैरवी नहीं करने पर आरोपी के साथी ने यह धमकी दी है।

- Advertisement -

मामले में विधायक ने शहर के कोतवाली थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने फौरन मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को पकड़ लिया है। इसके साथ ही, उससे पूछताछ की जा रही है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar News: बिहार में हीटवेव का टॉर्चर, IMD की चेतावनी, अगले 4 दिन भीषण गर्मी, 44 डिग्री पहुंचेगा पारा!

जानकारी के अनुसार, शराब कारोबारियों के कुछ करीबियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शराब कारोबारियों ने  विधायक को फोन करते हुए करीबियों को छुड़ाने की पैरवी करने को कहा। जब विधायक ने इनकार किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।

बताया जाता है कि जिस वक्त विधायक को धमकी भरी कॉल आई थी, तब वे राजधानी पटना के कोतवाली थानांतर्गत सरकारी आवास में थे। विधायक ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे उनके क्षेत्र के एक युवक ने उनके नंबर पर कॉल किया। उसने कहा कि उसका दोस्त शराब मामले में पकड़ा गया है। उसे थाने से छुड़वा दीजिए।

हथुआ के राजद विधायक राजेश कुमार सिंह को शराब के अवैध कारोबारियों की तरफ से धमकी मिली है। जिसे लेकर उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज भी कराया है। उन्होंने बताया है कि वो पटना स्थित अपने आवस पर थे। इसी दौरान शनिवार की रात को करीब 8:15 बजे उनके विधानसभा क्षेत्र के एक युवक ने फोन किया।

युवक ने शराब मामले में गिरफ्तार अपने एक दोस्त को छुड़वाने के लिए विधायक से पैरवी करने को कहा। जब विधायाक ने ऐसा करने से इनकार कर दिया तो उसने पहले भद्दी भद्दी गालियां दी। उसके बाद विधायक को गोली मारने की धमकी भी दी।

यह भी पढ़ें:  Bihar- Mithilanchal News:कांटों के "दर्द" से मुक्ति, अब बिना कांटे का मखाना, बिहार में क्रांति! लागत घटेगी, किसानों की आय बढ़ेगी, पढ़िए GOOD NEWS

राजद विधायक राजेश कुमार सिंह ने धमकी देने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए गोपालगंज पुलिस ने मोबाइल नंबर से युवक की पहचान कर उसे हिरासत में लिया। फिलहाल पुलिस, युवक से पूछताछ कर उससे जुड़ी जानकरी जुटाने में लगी हुई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Education News: सरकारी स्कूल सुधरेंगे, अब अधिकारी हर दिन करेंगे 3 स्कूलों का दौरा, जानें पूरा प्लान

सरकारी स्कूल सुधार: बिहार के सरकारी स्कूलों की सूरत बदलने वाली है। अब सिर्फ...

Munger Marine Drive: मुंगेर को मिलेगी नई पहचान, 5327 करोड़ के गंगा पथ की हवाई सर्वे में खुला भव्य मरीन ड्राइव

Munger Marine Drive: बिहार के मुंगेर जिले के लिए एक बड़ी खबर सामने आई...

Bihar News: बिहार में Electricity Theft, अब नहीं बचेंगे बिजली चोर, ऐसे पकड़े जाएंगे रंगे हाथ!

Electricity Theft: बिहार में अब बिजली चोरों की खैर नहीं! राज्य सरकार ने बिजली...