spot_img

बर्थडे कार्ड देकर बहन के घर से लौट रहे दो भाई पुल के नीचे बाइक समेत गिरे, दोनों की मौत

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी (MOTIHARI) से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई है। दोनों भाई मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वरवत पसराई निवासी पारस महतो के 24 वर्षीय बेटे  श्रीनाथ महतो और उसके चचेरे भाई गोलू अपनी बहन के घर से लौट रहे थे।

- Advertisement -

इसी बीच रास्ते में एक पुल की रेलिंग से टकराने के बाद  बाइक पर सवार दो युवक पुल के नीचे जा गिरा जिससे मौके पर ही एक ने दम तोड़ दिया। दूसरे की हॉस्पिटल ले जाने के क्रम में मौत हुई है। घटना मलाही ओपी क्षेत्र के खजुरिया गांव के पास की है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

इसी दौरान उनकी बाइक पुल से नीचे जा गिरी और हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते मे ही हो गई। हादसा मलाही ओपी क्षेत्र के खजुरिया गांव के पास हुआ है।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि दोनों बर्थडे पार्टी का कार्ड देने के लिए अपनी बहन के घर गए थे। देर शाम कार्ड देकर दोनों भाई बाइक पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे, इसी दौरान उनकी बाइक पुल के रेलिंग से जा टकराई।

 

इसके बाद दोनों बाइक समेत पुल से नीचे जा गिरे। तुरंत 112 की गाड़ी से दोनों को हॉस्पिटल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने गोलू को मृत घोषित कर दिया जबकि श्रीनाथ महतो को स्थानीय लोगों की मदद से स्थानीय निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मोतिहारी बेहतर इलाज के लिए ले जाया जा रहा था।

अस्पताल पहुंचने के पहले ही रास्ते में श्रीनाथ की भी मौत हो गई। गोलू और श्रीनाथ के परिजनों को सूचना मिली। सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो रो रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों की ओर से घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने गोलू को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे को बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया।

 

हालांकि मोतिहारी जाने के दौरान बीच रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। एक ही परिवार के दो लोगों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Train Rescheduling: दानापुर मंडल में कई ट्रेनों का बदला समय, यात्रा से पहले जानें अपडेट

Train Rescheduling: अगर आप अगले कुछ दिनों में ट्रेन से यात्रा करने की योजना...

भागलपुर में हज यात्रियों के लिए विशेष आयोजन: DM ने दी शुभकामनाएं, बांटे किट

Hajj Pilgrims: भागलपुर से हज यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है!...

अकबरनगर में Scheme Inspection: वार्डों में विकास कार्यों की गुणवत्ता का हुआ निरीक्षण

Scheme Inspection: अकबरनगर में क्या चल रहा है? यह जानने के लिए अधिकारी खुद...

गंगा संरक्षण: कहलगांव की उत्तरवाहिनी गंगा क्यों बन रही चिंता का विषय? आस्था से आगे अब जिम्मेदारी की पुकार!

गंगा संरक्षण: गंगा की निर्मल धारा और हमारी सभ्यता का अटूट रिश्ता! लेकिन बिहार...