
मुख्य बातें: बेनीबाद में सड़क दुर्घटना: ट्रक ने सड़क पार कर रहे युवक को मारा धक्का, घटनास्थल पर मौत, पुलिस ने ट्रक को किया जब्त, चालक फ़रार
दीपक कुमार, गायघाट देशज टाइम्स। बेनीबाद ओपी क्षेत्र के एनएच 57 पर बेनीबाद के पास ट्रक के चपेट में आने से एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। युवक सड़क पार कर रहा था कि सड़क पार करने के दौरान मुजफ्फरपुर से दरभंगा की तरफ जा रही अनियंत्रित ट्रक के चपेट में युवक आ गया और उसकी मौत घटनास्थल पर हो गई।पुलिस ने ट्रक को ज़ब्त कर लिया हैं। वहीं चालक मौके से फरार हो गया है।
मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये एसकेएमसीएच भेज दिया है। मृतक ओपी क्षेत्र के बलहा निवासी सतीश पांडेय के पुत्र कान्ता कुमार उर्फ गोलू बताया जा रहा है। वहीं मौत की खबर सुन पूरे परिवार वालो का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। मृतक की माता यह खबर सुन कर बार बार बेहोश हो रही है।
इसकी पुष्टि करते हुए बेनीबाद ओपी अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आने से लदौर पंचायत के बलहा निवासी सतीश पांडेय के पुत्र कान्ता कुमार उर्फ गोलू की मौत घटनास्थल पर ही हो गया है। सूचना पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये एसकेएमसीएच भेज दिया गया है।मामले की छानबीन की जा रही है।






