spot_img

ओवरब्रिज की रेलिंग से टकराई बरातियों की कार, पूर्व जिला परिषद सदस्य समेत दो की मौत, चार की हालत नाजुक

spot_img
- Advertisement -

अररिया से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां रेलवे ओवरब्रिज की रेलिंग से टकराई बरातियों की कार से पूर्व जिला परिषद सदस्य समेत दो की मौके पर ही मौत हो गई है, वहीं चार अन्य की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसा आरएस ओपी क्षेत्र में हुई है जहां बारात लेकर लौट रही एक कार सोमवार सुबह ओवरब्रिज की रेलिंग से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

घटना आरएस थाना क्षेत्र के गिदरिया स्थित निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज पर की है जहां ओवरब्रिज के रेलिंग से कार टकरा गई। इस हादसे में कार सवार दो लोगों मधेपुरा के पूर्व जिला परिषद सदस्य 60 वर्षीय नेपाली रजक और उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी 60 वर्षीय हरदेव बैठा की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर पूर्णिया रेफर कर दिया गया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, रानीगंज के परमानंदपुर के रहने वाले राजेंद्र बैठा के पुत्र सुनील की शादी रविवार को पूर्णिया के गुलाबबाग में थी। सोमवार को बारात लौटने के दौरान सुबह छह बजे के करीब आरएस ओपी क्षेत्र के गिदरिया में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के पास रेलिंग से टकरा गई।

यह भी पढ़ें:  Bihar News: बिहार में उद्योग लगाइए सस्ती बिजली, पानी और भारी-भरकम वित्तीय सब्सिडी पाइए ! ₹25000 का निवेश, 2 लाख रोजगार; सेमीकंडक्टर से बनेगी पहचान!

पूर्णिया में शादी संपन्न होने के बाद पूर्णिया से लौटने के क्रम में सोमवार की सुबह करीब 6:00 बजे जब कार आरएस थाना क्षेत्र के गिदरिया स्थित निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज से गुजर रही थी तभी कार ओवरब्रिज के रेलिंग से टकरा गई जिस वजह से कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

कार में सवार दो लोगों की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं कार चालक दयानंद रजक, कमलानंद यादव, गौरव कुमार, विनोद यादव और मुन्ना ठाकुर घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज पूर्णिया में किया जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics: नीतीश का न्यू पोस्टर, CM पद छोड़ने के बाद क्या है JDU का नया दांव? जानें पोस्टर पॉलिटिक्स का पूरा खेल… सब...

नीतीश कुमार पोस्टर: बिहार की सियासत में पोस्टरों का दौर हमेशा गरमाया रहता है...

Bhagalpur News: भागलपुर ट्रेन एक्सीडेंट, मानसिक बीमार युवक की ट्रेन से कटकर मौत

Bhagalpur Train Accident: भागलपुर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। नाथनगर थाना क्षेत्र...