back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 18, 2026
spot_img

सिलेंडर के धमाकों से फुटपाथ किनारे चार होटलों में लगी आग, लाखों कैश भी खाक

spot_img
- Advertisement -

गया के डोभी मोड़ पर मंगलवार के अहले सुबह सड़क किनारे चार होटलों में भीषण आग लग गई। आग इतना भयंकर था कि होटल का सारा समान जलकर राख हो गया।

- Advertisement -

फिलहाल, आग लगने का कारण बिजली का शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना के संदर्भ में दुकानदारों ने बताया की सबसे पहले संतोष के होटल में रखी गुमटी के अंदर आग लगा। आसपास के दुकानदारों ने अपने स्तर से इसे बुझाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे।

- Advertisement -

दुकानदारों ने बताया कि लगभग दो लाख रुपया नगद भी जल गया है। वहीं, गैस सिलेंडर का अवशेष घटनास्थल से पांच सौ मीटर की दूरी पर मिला है। इस घटना में दुकानदार सूरज कुमार (26 वर्षीय) घायल है, जिसका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी में चल रहा है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,संतोष की दुकान के अंदर दो कॉमर्सियल गैस सिलेंडर रखा था, जो आग लगने के कारण गर्म होकर ब्लास्ट हो गया। एक-एक कर दो सिलेंडर फटने से लोग दहशत में आ गए। देखते ही देखते आग ने विक्राल रुप ले लिया और आसपास सटे तीन अन्य होटल और एक सब्जी के दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना की सूचना अग्निशमन को दिया गया, जिसके आलोक में तीन अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचे। करीब तीन घंटे तक मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जिसके बाद आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली और बड़ी घटना घटने से बच गई।

आग बेकाबू होने के बाद लोगों ने स्थानीय थाना को इसकी सूचना दी। अन्य होटल संचालक पवन गुप्ता, बिजली कुमार, धनंजय कुमार समेत अन्य लोगों ने डोभी सड़क मार्ग का एक लेन तीन घंटे के लिए बंद कर दिया। बताया जा रहा है कि इन दुकानों के मिठाई, कोल्ड ड्रिंक और अन्य खाने-पीने का समान जलकर राख हो गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स में Sanju Samson की एंट्री, क्या धोनी की विरासत संभालेंगे सैमसन?

Sanju Samson: आईपीएल प्रेमियों, क्या आप तैयार हैं एक ऐसे बदलाव के लिए जो...

जामिया एडमिशन: सुनहरा मौका, 30 नए कोर्स और फीस में बड़ी राहत

Jamia Admission: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्रों के लिए यह...

Kuldeep Yadav की शादी में Yuzvendra Chahal ने मचाया धमाल, बोले ‘तूने गलत बंदा बुला लिया!’

Yuzvendra Chahal: भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे मजेदार और मस्तमौला खिलाड़ियों में से एक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें