back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

जेल में अच्छा खाना मांगनें पर कैदी को नंगा कर पीटने और दुर्व्यवहार में जेल अधीक्षक और जेलर समेत छह कर्मियों पर FIR के आदेश

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बेगूसराय न्यायालय से बड़ी खबर है जहां एससी-एसटी विशेष न्यायाधीश ने जेल में अच्छा खाना की मांग करने पर एक कैदी को नंगा कर पीटने और दुर्व्यवहार करने पर जेलर सहित छह कर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है।

- Advertisement -

नगर थाना क्षेत्र के बाघा निवासी परिवादी कैदी बलराम पासवान ने जेलर प्रदीप सिंह, जेल अधीक्षक राजेश कुमार राय, आरक्षी दिलीप कुमार मंडल,सहायक राजेश कुमार सिंह, जमादार मनोज शंकर झा, कक्षपाल केशव कुमार सिंह के विरुद्ध एससी एसटी एक्ट के विभिन्न धाराओं में एससी-एसटी न्यायालय के विशेष न्यायाधीश राज नारायण निगम के न्यायालय में परिवाद पत्र दाखिल की थी।

- Advertisement -

पीड़ित कैदी बलराम पासवान के परिवाद पत्र की सुनवाई करते हुए एससी-एसटी न्यायालय के विशेष न्यायाधीश राज नारायण निगम ने आरोपित जेलर प्रदीप सिंह, जेल अधीक्षक राजेश कुमार राय, आरक्षी दिलीप कुमार मंडल, सहायक राजेश कुमार सिंह, जमादार मनोज शंकर झा एवं कक्षपाल केशव कुमार सिंह के विरुद्ध एससी-एसटी एक्ट के विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश नगर थाना को दिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar BJP President: नितिन नवीन का विधानसभा में 'राजतिलक', जब संजय सरावगी के साथ...सियासी मायने क्या है!

उसने आरोप लगाया था कि जेल में बढ़िया खाना की मांग करने पर उक्त आरोपियों के द्वारा न सिर्फ उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया था। बल्कि जेल में नंगा करके उसकी पिटाई गई थी।

 

मंगलवार को इसी मामले में न्यायालय में परिवादी के अधिवक्ता राम प्रमोद सिंह ने बहस करते हुए इस तरह के घृणित कार्य के लिए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। न्यायालय ने अधिवक्ता का बहस सुनने के बाद परिवाद पत्र के आलोक में नगर थाना को नामित सभी जेलकर्मी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है।

न्यायालय में परिवादी के अधिवक्ता राम प्रमोद सिंह ने बहस करते हुए इस तरह के घृणित कार्य के लिए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। न्यायालय ने अधिवक्ता का बहस सुनने के बाद न्यायाधीश ने परिवाद पत्र के आलोक में नगर थाना को नामित सभी जेलकर्मी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है।

परिवादी के अधिवक्ता राम प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि बेगूसराय जेल के घटिया खाना को लेकर करीब छह माह पूर्व काफी बवाल हुआ था। इसमें एक कैदी बलराम पासवान ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव-सह-न्यायाधीश सतीश कुमार झा के सामने कच्ची रोटी को रखते हुए कहा था कि जेल में घटिया खाना दिया जा रहा है। हम लोग के जानमाल की सुरक्षा की जाए।

यह भी पढ़ें:  Pappu Yadav Bail: पूर्णिया सांसद को मिली बड़ी राहत, पप्पू यादव बेल पर रिहा, मगर अभी पता रहेगा बेऊर ही, जानिए वजह!

इस पर सचिव ने बेगूसराय जेल की निगरानी के लिए एक एसआइटी टीम गठित की थी। उसी समय परिवादी द्वारा अच्छा खाना मांगने पर जेल कर्मियों ने बलराम पासवान को नंगा कर जमकर पिटाई की थी। इसके बाद दर्ज परिवाद पत्र पर विशेष न्यायाधीश ने जेल कर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। न्यायालय के इस आदेश से जेलकर्मियों में हड़कंप मच गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

महाशिवरात्रि 2026 दान: महादेव की कृपा पाने के लिए करें इन वस्तुओं का दान

Mahashivratri 2026 Daan: महाशिवरात्रि का पावन पर्व शिव भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता...

‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ का जलवा जारी, जानिए कुल Box Office Collection!

Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों दो बड़ी फिल्मों 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी...

Astronaut बनने का सपना कैसे करें साकार? जानें पूरी प्रक्रिया और योग्यता

Astronaut: अंतरिक्ष में जाने का सपना बचपन से ही कई लोगों को रोमांचित करता...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें