back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 18, 2026
spot_img

समाधान यात्रा की हड़बड़ी में हुआ उद्घाटन, अगले ही दिन स्मार्ट क्लास बंद…3D स्मार्ट क्लास की खुल गई पोल

spot_img
- Advertisement -

मुख्यमंत्री नीतीश समाधान यात्रा के दौरान जमुई में जिस 3D स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया गया था। सीएम के जाते ही एक दिन बाद बिजली की व्यवस्था नहीं होने के कारण स्मार्ट स्कूल बंद हो गया। अब स्कूल में पुराने ढर्रे से ही बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं।

- Advertisement -

हर दिन की तरह बच्चें बच्चियां स्कूल पहुंचे अपने गुरूजी से 3डी तकनीक से पढ़ाने का आग्रह किया, लेकिन स्कूल के हेड मास्टर मनोज कुमार मायूस हो गए। दरअसल, स्मार्ट क्लास के लिए स्कूल में इंटरनेट बिजली आपूर्ति व्यवस्था सही मुहैया नहीं कराई गई है। सोलर लाईट से स्मार्ट टीवी नहीं चल रहा है। बिजली रहने पर ही स्मार्ट क्लास चल पाता है।

- Advertisement -

वहीं, बच्चों को 3 डी स्मार्ट क्लास से पढ़ाने वाले शिक्षक ने कहा कि उन्हें दस दिनों के लिए प्रतिनियुक्त किया गया था, आज अंतिम दिन है। उन्होंने बताया कि स्मार्ट क्लास के लिए इंटरनेट की व्यवस्था नहीं कराई गई है। अब तक वे अपने मोबाइल के इंटरनेट से बच्चों को पढ़ा रहे थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  India National Security: राष्ट्रीय सुरक्षा में विरोधी मंसूबों का अंत... मिजोरम सीमा पर विदेशी नागरिक गिरफ्तार, 'ड्रोन युद्ध' की साजिश उजागर

एक ही दिन में स्मार्ट क्लास बंद होने से अधिकारियों का कहना है कि समाधान यात्रा के कारण जल्दीबाजी में कई काम किए गए। दो दिनों के अंदर सभी कर्मियों को पूरा कर स्मार्ट क्लास की व्यवस्था को दुरूस्त कर लिया जाएगा।
3डी स्मार्ट स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों का कहना है कि स्मार्ट क्लास में जो वीडियो के जरीए पढ़ाई की जाती है, उसमें उसे समझने में काफी आसानी होती है, लेकिन बिजली के कारण उसे 3 डी स्मार्ट क्लास करने में परेशानी होती है।

ऐसे में सवाल उठता है कि जब तैयारी आधी-अधूरी थी तो क्यों सीएम से स्कूल का उद्घाटन कराया गया है। अब सवाल है कि समाधान यात्रा के लिए जल्दीबाजी में जिस तरह से तैयारी की गई उसकी पोल खुल गई है। सवाल प्रशासनिक व्यवस्था पर भी है।

स्मार्ट क्लास में बच्चों को टीवी स्क्रीन पर पढ़ाई कराई जाती है। इसमें विज्ञान, गणित, इतिहास सहित कई विषयों की पढ़ाई कराई जाती है। ब्लैक बोर्ड की जगह टीवी स्क्रीन पर पढ़ाई होती है। इंटरनेट के माध्यम से कई विषयों की पढ़ाई कराई जाती है। 3डी स्मार्ट क्लास इंटर एक्टिव बोर्ड में लगा होता है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजे जल्द होंगे घोषित, ऐसे करें चेक!

RBSE 10th Result: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के लाखों छात्र-छात्राएं बेसब्री से अपने...

Cocktail 2 Teaser: शाहिद, कृति और रश्मिका ने लगाया रोमांस और मस्ती का तड़का, टीजर देख फैंस हुए क्रेजी!

Cocktail 2 News: बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों एक बार फिर दोस्ती, प्यार...

Box Office Collection: ‘धुरंधर 2’ का धमाकेदार प्रदर्शन, रिलीज से पहले ही तोड़े सारे रिकॉर्ड!

Box Office Collection: सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही 'धुरंधर 2' ने बॉक्स...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें