back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

दरभंगा के अतरबेल-जाले का रतनपुर चौर और श्याम चौक…ये पथ रफ्तार के सौदागर हैं…मौत वाली…नियंत्रण कहीं नहीं

spot_img
- Advertisement - Advertisement

कमतौल, देशज टाइम्स। अतरबेल-जाले पथ पर बुधवार को रतनपुर चौर श्याम चौक के पास बोलेरो और बाइक की जोरदार टक्कर के कई मायने हैं। तय है कि प्रशासन की तेज रफ्तार दौड़ती बाइक और अन्य वाहनों पर कोई कंट्रोल नहीं है। इस हादसे में रतनपुर गांव निवासी रामकिशोर शर्मा के पुत्र राजा कुमार, पुत्री डोली कुमारी की मौत हो गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga के कराटे सितारों की राष्ट्रीय स्तर पर चमक

वहीं मृतक की मां रंजू देवी जख्मी हो गई। घटना के बाद सड़क पर हुए अफरा-तफरी में कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या आस पास के लोग मौके पर जमा हो गए।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, राजा कुमार डोली कुमारी बाइक से दरभंगा जा रहे थे। रतनपुर चौर में जैसे ही बाइक पहुंचा कि सामने से आ रही बेलगाम बुलेरो ने बाइक में ठोकर मार दी। ठोकर लगते ही दोनों गंभीर रूप से जख्मी होकर सड़क पर बेहोश हो गए। मौके पर पहुंची सिंहवाड़ा पुलिस ने दोनों को उठाकर सिंहवाड़ा सीएचसी पहुंचाया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News:आइडियल पब्लिक स्कूल में छात्रों का दिखा Waste Management का नायाब तरीका, स्कूली बच्चों ने सिखाया कचरा प्रबंधन का ककहरा, बदल जाएगी शहर की सूरत!

जहां प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रेमचंद ने मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल कमतौल थाना क्षेत्र में होने की सूचना मिलते ही कमतौल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस क्षतिग्रस्त बाइक एवं बोलेरो को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: होली में हर्बल गुलाल की बढ़ती मांग को धार… जाले की महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

Herbal Gulal: रंगोत्सव की आहट के साथ ही बाजार में एक बार फिर उमंग...

Darbhanga News: Cyber Crime: पत्नी का अश्लील वीडियो वायरल करने वाला ‘हैवान’ पति गिरफ्तार, मुंबई से आते ही पुलिस ने दबोचा

Cyber Crime: रिश्तों की मर्यादा जब तार-तार हो जाए और अपना ही भक्षक बन...

Darbhanga News: दरभंगा में जुटे बिहार-झारखंड के ‘ज्ञानवीर’, Shastra Competition में दिखाया ऐसा कौशल कि सब रह गए दंग!

Shastra Competition: ज्ञान के महासागर में गोते लगाने और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें